लाइव न्यूज़ :

JNU में फिर बढ़ाई गई सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन की तारीख, SIT ने अक्षत, रोहित व चुनचुन को बयान दर्ज कराने के लिए भेजा समन

By भाषा | Updated: January 16, 2020 11:43 IST

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने नकाबपोश महिला के रूप में दौलतराम कॉलेज की छात्रा कोमल शर्मा की पहचान कर चुकी है।समयसीमा एक बार फिर बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शुल्क वृद्धि के विरोध में विद्यार्थियों के एक धड़े के पंजीकरण का बहिष्कार करने के बीच अगले सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की समयसीमा एक बार फिर बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी है। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ शीतकालीन सत्र के लिए विलंब शुल्क के बिना पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी गई है । वहीं 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण नौ फरवरी तक कराया जा सकता है।’’

अधिकारी ने बताया कि इस समयसीमा के पार होने के बाद कुलपति पंजीकरण के लिखित आग्रहों पर विचार कर सकते हैं और कारण सही पाए जाने पर जुर्माने के साथ विलंब से पंजीकरण की अनुमति दे सकते हैं। वहीं, हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने बताया, 'क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (SIT) ने अक्षत, रोहित और चुनचुन को जेएनयू हिंसा मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। बता दें कि अक्षत और रोहित को पहले भी दो बार तलब किया जा चुका है, लेकिन वे एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए थे।

इससे पहले पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का एक दल सर्वर रूम से डेटा लेने के लिए परिसर में आएगा। उन्होंने बताया कि अक्षत अवस्थी, रोहित शाह और कोमल शर्मा फरार चल रहे हैं, उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष, सुचेता तालुकदार, प्रिया रंजन, दोलन सामंत, व्हास्कर विजय मेक, चुनचुन कुमार (पूर्व छात्र) और पंकज मिश्रा के नाम संदिग्धों में शामिल हैं।

हमले के सिलसिले में पुलिस ने अब तक घोष, तालुकदार, रंजन, मिश्रा और मेक से पूछताछ की है। अवस्थी और शाह दोनों जेएनयू में प्रथम वर्ष के छात्र हैं और वह एक समाचार चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में नजर आए थे। पुलिस ने नकाबपोश महिला के रूप में दौलतराम कॉलेज की छात्रा कोमल शर्मा की पहचान की है। वह सोशल मीडिया पर वायरल हुए हमले के वीडियो में दिखी थी। शनिवार रात से कोमल का फोन बंद आ रहा है। अवस्थी और शाह ने कहा कि वह पुलिस जांच में शामिल होंगे लेकिन उनका फोन भी बंद आ रहा है।

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर