लाइव न्यूज़ :

बोधगया में बोले बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा, स्वार्थ में सुख की प्राप्ति नहीं हो सकती है, दूसरों के प्रति रखें सहानुभूति

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2020 17:39 IST

दलाई लामा ने कहा कि मन शुद्ध होने के लिए सबसे पहले हमारे चित्त का शुद्ध होना अत्यंत जरूरी है. बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का प्रवचन सुनने के लिए कालचक्र मैदान मे 40 हजार से अधिक श्रद्धालु जुटे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बोधगया में स्थित बौद्ध मंदिर के कालचक्र मैदान में बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा का आध्यात्मिक प्रवचन आज से शुरू हो गया. प्रवचन देते हुए बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि 'स्वार्थ में सुख की प्राप्ति नहीं हो सकती है.

बिहार के बोधगया में स्थित बौद्ध मंदिर के कालचक्र मैदान में बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा का आध्यात्मिक प्रवचन आज से शुरू हो गया. इस दौरान प्रवचन देते हुए बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि 'स्वार्थ में सुख की प्राप्ति नहीं हो सकती है.' उन्होंने दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने की सलाह दी. 

बौद्ध धर्मगुरु ने कहा कि दुःख और सुख आपके मन पर निर्भर करता है. मानव को मानसिक सुख की चिंता करनी चाहिए क्योंकि, शारीरिक सुख तो पशु भी चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भारत में हजारों वर्षों से करुणा और अहिंसा का मार्ग प्रचलित है. इस कारण परहित की चिंता करनी चाहिए. उन्होंने भिक्षुओं को भी शील और समाधि पर ध्यान देने की नसीहत दी. 

दलाई लामा ने कहा कि मन शुद्ध होने के लिए सबसे पहले हमारे चित्त का शुद्ध होना अत्यंत जरूरी है. बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का प्रवचन सुनने के लिए कालचक्र मैदान मे 40 हजार से अधिक श्रद्धालु जुटे हैं. विशेष शैक्षणिक सत्र में शामिल होने भूटान, नेपाल, तिब्बत, अमेरिका, जापान, रूस, इंडोनेशिया, जर्मनी, कम्बोडिया, स्पेस, कोरिया, चीन, मंगोलिया, हंगरी, थाईलैंड सहित करीब 47 देशों के 35 हजार बौद्ध श्रद्धालु बोधगया पहुंचे हैं. 

कालचक्र मैदान में बने भव्य पंडाल को आकर्षक तरीकों से सजाया गया है. साथ ही महाबोधि मंदिर से कालचक्र मैदान सहित आसपास इलाके को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. 

आज अहले सुबह से ही कालचक्र मैदान में अलग-अलग गेटों से श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू हो गया था. ठिठुरन भरी ठंड में भी कालचक्र मैदान में आज सुबह आस्था, विश्वास और दलाई लामा को साक्षात देखने की उमंग देखते ही बन रही थी. घड़ी की सुइयों ने 8 बजाया कि दलाई लामा सफेद रंग की एंबेसडर कार से कालचक्र मैदान पहुंचते हैं. हाथ जोड़े, कमर झुकाकर हजारों लोग एक साथ उनके स्वागत में में खड़े हो गए. 

इस दौरान सुत्त पाठ जारी हो जाता है. दलाई लामा बैठे सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हैं. इस क्रम में जिन श्रद्धालुओं का हाथ दलाई लामा के हाथों का स्पर्श हो जाता है तो वे अपने को सौभाग्यशाली मानते है. आंखों आंसू लिए, सर को झुकाए हुए और हाथ जोड धर्मगुरु का अभिवादन किया. धर्मगुरु को सुनने के लिए लामा, भिक्षुणी और श्रद्धालु भारी संख्या में जुटे. साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों और यूरोप से भी दलाई लामा के अनुयायी धर्मगुरु का प्रवचन सुनने के लिए यहां पहुंचे हैं.

टॅग्स :दलाई लामाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत