लाइव न्यूज़ :

Seema Haider News: सचिन मीणा के बच्चे की मां बनी पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर?, ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 17:10 IST

Seema Haider News: दंपती के अधिवक्ता ए पी सिंह ने बताया कि सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सुबह चार बजे बेटी को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा और सचिन एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। सीमा ने मंगलवार सुबह चार बजे बेटी को जन्म दिया।घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी।

Seema Haider News: भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने मंगलवार को एक बेटी को जन्म दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सीमा ने दो साल पहले अपने चार बच्चों के साथ कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और धर्म परिवर्तन कर गौतमबुद्ध नगर जिले में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं जिसके साथ अब वह शादी करने का दावा करती हैं। दंपती के अधिवक्ता ए पी सिंह ने बताया कि सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सुबह चार बजे बेटी को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘सीमा और सचिन एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। सीमा ने मंगलवार सुबह चार बजे बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। मैं लोगों से सोशल मीडिया के जरिए बच्ची के लिए नाम सुझाने का आग्रह करता हूं।’’ पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की निवासी सीमा मई 2023 में कराची में अपने घर को छोड़कर बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी।

उसने जुलाई में उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में 27 वर्षीय सचिन के साथ रहते पकड़ा। कथित तौर पर दोनों 2019 में एक ऑनलाइन गेम खेलते समय संपर्क में आए थे। सीमा के अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं, जिसने पहले अपने बच्चों का संरक्षण हासिल करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी।

जुलाई 2023 में सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया गया था। सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सीमा का दावा है कि सचिन से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है।

टॅग्स :नॉएडाPoliceनेपालपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?