लाइव न्यूज़ :

सीलमपुर हिंसाः अधिकारी ने कहा- भीड़ में चार-पांच हजार लोग शामिल थे, लेकिन काबू कर लिया गया

By भाषा | Updated: December 17, 2019 20:44 IST

अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों को दोपहर करीब दो बजे जाफराबाद में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करना था लेकिन लोग दोपहर एक बजे और सवा एक बजे के बीच सीलमपुर में एकत्रित हुए और पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया, ‘‘बिना किसी पूर्व सूचना के एक गुप्त भीड़ ने सीलमपुर स्थल की ओर मार्च किया।वे करीब 30 मिनट तक शांतिपूर्ण रहे लेकिन उसके बाद मामूली झड़पें हुई।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर में पुलिस के साथ ‘‘मामूली झड़पों’’ में चार से पांच हजार लोगों की ‘‘छिपी हुई भीड़’’ शामिल थी।

उन्होंने बताया कि हालात को जल्द ही काबू में कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों को दोपहर करीब दो बजे जाफराबाद में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करना था लेकिन लोग दोपहर एक बजे और सवा एक बजे के बीच सीलमपुर में एकत्रित हुए और पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बिना किसी पूर्व सूचना के एक गुप्त भीड़ ने सीलमपुर स्थल की ओर मार्च किया। इसमें चार-पांच हजार लोग थे। वे करीब 30 मिनट तक शांतिपूर्ण रहे लेकिन उसके बाद मामूली झड़पें हुई।’’ उन्होंने बताया कि हालात जल्द ही काबू में कर लिए गए और स्थिति में सुधार हुआ है।

दोपहर को संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उत्तर पूर्व दिल्ली में कई मोटरसाइकिलों को फूंक दिया, पुलिस कर्मियों पर पथराव किया और बसों तथा पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की।

पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक चले गतिरोध में कम से कम दो इलाकों से धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019दिल्लीमोदी सरकारअमित शाहजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील