लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- जो लोग जान हथेली में लेकर हमारी सुरक्षा कर रहे, उनकी सुरक्षा भी जरूरी, रखें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान

By सुमित राय | Updated: April 23, 2020 14:02 IST

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना महामारी से हमारे बचाव में लगे लोगों की सुरक्षा भी जरूरी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सिपहसलारों की सुरक्षा के लिए भी काम किया जा रहा है।पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार अध्यादेश लेकर आई।अध्यादेश के तहत स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला गैरजमानती अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

केंद्र सरकार डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश लेकर आई है, जिसके तहत उनपर हमला करने पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अध्यादेश को लेकर कहा कि जो लोग अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी सुरक्षा में लगे हैं उनकी सुरक्षा भी जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "जो लोग अपनी जान को हथेली में लेकर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं उनकी सुरक्षा भी जरूरी है और उनका सम्मान भी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 130 करोड़ लोगों की सेहत की सलामती के लिए काम हो रहा तो वही उन सेहत सिपहसलारों की सुरक्षा के लिए भी काम किया जा रहा है।"

बता दें कि नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार अध्यादेश लेकर आई, जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला गैरजमानती अपराध की श्रेणी में रखा गया है। अध्यादेश के अनुसार मेडिकल टीम पर हमला करने पर 3 महीने से 5 साल की सजा और 50 हजार से 2 लाख रुपये तक का जुर्माना होगा। अगर गंभीर नुकसान हुआ है तो 6 महीने से 7 साल की सजा का प्रावधान और जुर्माना 1 लाख से 5 लाख रुपये है।

इसके अलावा मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "रमजान का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है। सभी धर्मगुरुओं, धार्मिक और सामाजिक संगठनों तथा भारतीय मुसलमानों ने कोरोना वायरस के मद्देनजर हिफाजत के साथ इबादत करने का संकल्प लिया है। हम अपने घरों में नमाज और इफ्तार इत्यादि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर करेंगे।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस से 21393 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 681 लोगों की जान जा चुकी है और 4258 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और इस हिसाब से देश में अभी कोरोना वायरस के 16454 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है