लाइव न्यूज़ :

Security Breach In Parliament: सदन सुरक्षा में भारी चूक, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सभी दलों की बैठक बुलाई, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 13, 2023 15:56 IST

Security Breach In Parliament:  दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष सेल उन लोगों से पूछताछ करने के लिए संसद पहुंची, जिन्होंने लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के अधिकारी संसद पहुंचे।गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी।डीसीपी राजीव रंजन पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से निकले।

Security Breach In Parliament: लोकसभा सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली है। संसद में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए। सदन में हंगामा हुआ और सदन को स्थगित कर दिया गया। दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष सेल उन लोगों से पूछताछ करने के लिए संसद पहुंची, जिन्होंने लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन किया था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी संसद पहुंचे। लोकसभा में सुरक्षा चूक की एक घटना में 2 व्यक्ति विजिटर गैलरी से नीचे कूदकर सदन में आ गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी। दोनों को पकड़ लिया गया है। स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से निकले। वे आज संसद में सुरक्षा उल्लंघन की घटना की जांच के लिए पुलिस स्टेशन में आए थे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सुरक्षा चूक की घटना के बाद इस विषय पर चर्चा के लिए अपराह्न चार बजे सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के बीच, बिरला ने बैठक बुलाये जाने के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आप सब की भावनाओं को पहले व्यक्त कर दिया है। चार बजे इस विषय पर सभी दलों की बैठक बुलाई है।’’

इसके बाद, बिरला ने अपराह्न करीब दो बजकर 50 मिनट पर सदन की कार्यवाही चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग नीचे कूद गए और कनेस्टर के माध्यम से धुआं फैला दिया। घटना के तुरंत बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन की घटना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "...मामला बहुत गंभीर है, यह सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा का सवाल नहीं है यह इस बारे में है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद दो लोग अंदर कैसे आ पाए और सुरक्षा में सेंध लगाई।"

अध्यक्ष जदगीप धनखड़ ने कहा, "जैसे ही मुझे इसके बारे में पता चला मैंने सुरक्षा निदेशक को फोन किया। मैंने उनसे कहा कि वे अपडेट दे, उस समय उन्होंने मुझे जो अपडेट दिया था, वह मैंने सदन के साथ साझा किया है। यह चिंता का विषय है लेकिन हमें विवरण की प्रतीक्षा करनी चाहिए और फिर हम इस पर विचार कर सकेंगे..."

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रओम बिरलाजगदीप धनखड़नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए