लाइव न्यूज़ :

सिंकदराबाद रेलवे पार्किंग में 30 मिनट कार पार्किंग के लिए 500 रुपए चार्ज किया गया, बोले पत्रकार- अब तो नेता, मंत्री बनने के बाद ही जीवित रहेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: November 10, 2021 15:24 IST

ट्विटर पर वायरल हो रही पार्किंग शुल्क के पर्च की तस्वीर में महज 31 मिनट की कार पार्किंग के लिए 500 रुपए चार्ज किया गया है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की जीएसटी भी जुड़ी हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्दे घंटे कार पार्किंग के लिए 500 चार्ज किए जाने पर रेलवे ने कार्रवाई का आश्वासन दिया हैसोशल मीडिया पर पार्किंग शुल्क की तस्वीर वायरल हो रही है

सिकंदराबादःदक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पार्किंग में आधे घंटे कार पार्किंग के लिए 500 रुपए चार्ज किए जाने का मामला सामने आया है। ट्विटर पर वायरल हो रही पार्किंग शुल्क के पर्च की तस्वीर में महज 31 मिनट की कार पार्किंग के लिए 500 रुपए चार्ज किया गया है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की जीएसटी भी जुड़ी हुई है। 

पूर्व सेना अफसर ने पार्किंग शुल्क की तस्वीर साझा कर सरकारी संपत्तियों के निजीकरण को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि निजीकरण अपना रंग दिखाने लगा है। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एके जयरथ ने ट्वीट में लिखा- निजीकरण अपना रंग दिखाने लगा है। रेलवे स्टेशन पर 31 मिनट के लिए कार पार्क करने पर अब पार्किंग शुल्क के रूप में 500 रुपये खर्च होंगे। किसका विकास?

वहीं न्यूज 24 के पत्रकार प्रभाकर मिश्र ने इसको रीट्वीट करते हुए तंज कसा और लिखा कि अब तो नेता, मंत्री बनने के बाद ही जीवित रहेंगे। नहीं तो ऐसे ही तिल तिलकर मरना पड़ेगा!

पार्किंग शुल्क पर्चे में कार के इन होने का समय 04-11-21 11:01:38 लिखा है। वहीं कार के बाहर निकलने के समय में 04-11-21 11:32:58 दर्ज है। रेलवे पार्किंग में कार कुल मिलाकर 31 मिनट 20 सेकेंड तक पार्क रही। इसके लिए रेलवे ने जीएसटी सहित 500 रुपए चार्ज किया है। वहीं मामले के तुल पकड़ने के बाद रेलवे ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भारतीय रेलवे सेवा ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- महोदय, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया डीएम के माध्यम से हमारे साथ मोबाइल नंबर साझा करें। आप अपनी चिंता सीधे https://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी उठा सकते हैं या शीघ्र निवारण के लिए 139 डायल कर सकते हैं। रेलवे ने अपने एक और ट्वीट में मामले को सिकंदराबाद के डीआरएम के संज्ञान में लाने की बात कही। ट्वीट में लिखा- आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा गया है।

 

टॅग्स :Railwayssecunderabad-ac
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, अब यात्रियों के लिए सफर करना आसान

भारतRailways New Rules: रेलवे ने बोर्डिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, मामूली देरी में भी आपको चुकाना होगा भारी जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप