लाइव न्यूज़ :

स्वदेशी पनडुब्बी खंडेरी नेवी में शामिल, राजनाथ ने कहा-पाक को समझना चाहिए भारत झटका देने में सक्षम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 09:02 IST

यह पनडुब्बी कई आधुनिक तकनीकों से लैस है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि समुद्र में दुश्मन के इरादे कामयाब नहीं होने देंगे।

Open in App

भारतीय नौसेना शनिवार (28 सितंबर) को अपनी स्वदेश निर्मित कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल- इलेक्ट्रिक पनडुब्बी खंडेरी को सेवा में शामिल हो गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पनडुब्बी को नौसेना में बेड़े में शामिल किया।  जिसे आईएनएस खंडेरी के नाम से जाना जाएगा। 

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि समुद्र में दुश्मन के इरादे कामयाब नहीं होने देंगे। यह बेहद गर्व की बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में है जो अपनी पनडुब्बियों का निर्माण खुद कर सकता है। राजनाथ ने मुंबई में आईएनएस खंडेरी को नौसेना में शामिल करने के दौरान कहा कि हमारे क्षेत्र में जो भी शांति भंग करेगा भारतीय नौसेना उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ ऐसी ताकते हैं जो भारत के तटीय क्षेत्र में मुंबई जैसे हमले दोबारा करना चाहती है, हम ऐसा होने नहीं देंगे।

इससे पहले नौसैना की पश्चिमी कमान के एक अधिकारी ने कहा था, ‘‘खंडेरी को सरकार संचालित मझगांव डॉक लिमिटेड में बनाया गया है और इसे ढाई साल से अधिक समय तक कई कठोर समुद्री परीक्षणों से गुजरना पड़ा। नौसेना की सभी चिंताओं का समाधान किया गया है।’’ यह पनडुब्बी कई आधुनिक तकनीकों से लैस है।

 

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"