लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, सैकड़ों लोगों किया गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 10, 2021 15:26 IST

सुरक्षा बलों ने बीते तीन दिनों में शक के आधार पर कई जगहों पर तलाशी ली गई है और सैंकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में हुए टारगेटेड किलिंग्स के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान जारी है। बीते तीन दिनों में शक के आधार पर सैंकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है

कश्मीर में हुए टारगेटेड किलिंग्स के जवाब में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान जारी है। इस संबंध में सुरक्षाबलों ने कई जगहों पर नाकेबंदी की है और शक के आधार पर सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सुरक्षाबलों का यह कदम आतंकियों को जल्द से जल्द पकड़ना है। सुरक्षाधिकारियों का मानना है कि इस तरह की कार्यवाही से आतंकियों पर दबाव बढ़ेगा। सुरक्षा बलों ने बीते तीन दिनों में शक के आधार पर कई जगहों पर तलाशी ली गई है और सैंकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

आतंकियों के खिलाफ श्रीनगर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि पिछले साल 20 अगस्त को सुरक्षाधिकारियों और पुलिस ने श्रीनगर जिले को ‘आतंकी मुक्त’ घोषित किया था। लेकिन अब यहां फिर से आतंकवादी सक्रिय हो गए हैं और आतंकी हमलों की वारदातें भी बढ़ने लगी हैं। इस साल के दौरान हुए सुरक्षाकर्मियों हमलों और 8 मुठभेड़ों से स्पष्ट हो गया है कि अभी यहां आतंक खत्म नहीं हुआ है।

आधिकारिक आंकड़ा बताता है कि इस साल श्रीनगर जिले में अभी तक हुई 8 मुठभेड़ों में विभिन्न आतंकी गुटों के 15 आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकी हमले यहीं नहीं रूके, बल्कि अभी तक श्रीनगर में 8 नागरिकों को भी आतंकियों के द्वारा हत्या की जा चुकी है जबकि एक की मौत हथगोले से भी हुई है।

वहीं आतंकवादी इसी शहर व जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज कर आतंकवाद को आक्सीजन देने का काम कर रहे हैं। यह भी सच है कि कश्मीर में इस साल अभी तक कुल 28 नागरिकों को आतंकी मौत क घाट उतार चुके हैं। हालांकि 3 से 4 महीने पहले खुफिया अधिकारियों ने टारगेटेड किलिंग्स की चेतावनी दी थी और तब मात्र एक दो नाके व सुरक्षा अभियान चलाकर इतिश्री कर ली गई थी।

टॅग्स :J&K PoliceआतंकवादीKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?