लाइव न्यूज़ :

तीन अधिकारियों के आवास की तलाशी, मिली करोड़ों रुपए की चल-अचल सम्पतियां

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:23 IST

Open in App

जयपुर, 21 नवम्बर राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कई टीमों ने आय से अधिक संपत्ति के संदेह में तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ चलाए गए तलाशी अभियान के बाद करोड़ों रूपये मूल्य की चल-अचल सम्पतियों का खुलासा किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि अधिकारियों द्वारा कथित रूप से आय से ज्ञात स्रोत से अधिक सम्पति अर्जित करने के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी।

इन अधिकारियों में उदयपुर में अधीक्षण अभियंता ए.वी.वी.एन.एल. गिरीश कुमार जोशी, बूंदी जिले में पंचायत समिति केशोरायपाटन के सहायक विकास अधिकारी चिरंजीलाल एवं रीको जयपुर में सीनियर डी.जी.एम. सतीश कुमार गुप्ता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता जोशी के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनके चार स्थानों पर विभिन्न टीमों द्वारा तलाशी ली गयी, जिसमें चल-अचल सम्पतियों के बहुत सारे दस्तावेज मिले हैं। इनमें श्योभागपुरा (उदयपुर) में व्यावसायिक भूखण्ड, ग्राम कुण्डाल में तीन बीघा 14 बिस्वा जमीन, ग्राम पावडिया बडगांव में 9.10 बिस्वा कृषि भूमि, कई भूखंड एवं मकानों के दस्तावेज, विभिन्न बैकों एवं डाक घर में कुल 23 बैंक खातें, जिनमें लगभग 25 लाख रूपये जमा राशि, नगद राशि, सोने के आभुषण मिले हैं। इन चल-अचल सम्पतियों की बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

इस बीच, सहायक विकास अधिकारी चिरंजीलाल के खिलाफ कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कर उनके चार आवासों पर विभिन्न टीमों द्वारा तलाशी की गयी, जिनमें अनेक फ्लैट, भूखंड एवं कृषि जमीन के दस्तावेजों के साथ साथ 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण मिले हैं। इस चल-अचल सम्पतियों की बाजार में कीमत 13 करोड़ रूपये होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि गुप्ता के दो स्थानों पर तलाशी में अलवर में 20 बीघा कृषि भूमि, अलवर में चार मकान एवं 21 दुकानों के कागजात, जयपुर में 15 आवासीय भूखण्डों के कागजात, विभिन्न बैकों में 20 खाते, 80 लाख रुपये मूल्य का एक किलो 400 ग्राम सोना एवं तीन किलो चांदी के आभूषण मिले हैं। उपर्युक्त चल-अचल सम्पतियों की बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रूपये होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे