लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के फ्लाइट में महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक, एयरलाइन ने बताया- 'बेहद दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण घटना'

By आजाद खान | Updated: May 6, 2023 13:46 IST

कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि इस तरह से विमान में किसी यात्री को एक बिच्छू द्वारा काटे जाने की घटना काफी अनोखी है। यही नहीं कंपनी ने इस घटना को 'बेहद दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण घटना' करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के एक विमान में एक अजीबो गरीब घटना घट गई है। नागपुर से मुंबई जा रहे विमान में एक महिला यात्री को एक बिच्छू ने काट दिया है। विमान कंपनी ने बयान जारी कर इस घटना की जानकारी दी है।

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री को एक बिच्छू ने डंक मार दिया था जिसकी तबियत काफी खराब हो गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद यात्री की तबियत ठीक है और वह अब खतरे से बाहर है। यह घटना का 23 अप्रैल की है और जिसकी जानकारी एयर इंडिया द्वारा आज दी गई है। 

इससे पहले फ्लाइट में जीवित पक्षी और चूहे पाए गए है लेकिन किसी बिच्छू का मिलना और यात्री को काट लेना, ये यह एक दुर्लभ घटना है। मामले में बोलते हुए एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया है कि यह अपनेआप में एक'बेहद दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण घटना'है। 

क्या है पूरा मामला

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है कि 23 अप्रैल 2023 को एयर इंडिया फ्लाइट एआई 630 में एक अनोखी घटना घटी थी जिसमें एक एक बिच्छू के डंक मारने से एक महिला यात्री की हालत काफी खराब हो गई थी जिसे फ्लाइट के लैंडिंग के बाद में अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने यात्री की पूरी सहायता की और अस्पताल जाने से लेकर उसकी छुट्टी होने तक का पूरा खर्च कंपनी ने उठाया है। 

घटना की जानकारी के बाद अधिकारियों ने क्या किया

मामले में बोलते हुए एयर इंडिया ने कहा है कि जब उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी तो एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का पूरी तरह से निरीक्षण किया था। ऐसे में प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए टीन ने विमान का पूरा निरीक्षण और निरीक्षण करते समय टीम को विमान से एक बिच्छू मिला था। 

इस हालत में विमान में कीड़े मारने वाली गैस भी छोड़ी गई थी। विमान कंपनी ने अपने बयान में यात्री के इस पीड़ा और असुविधा के लिए खेद भी जताया है। 

टॅग्स :एयर इंडियाहवाई जहाजमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार