लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में किस चीज से फैला कोरोना वायरस, रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों का दावा, मिले अहम सबूत

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 23, 2020 14:31 IST

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीन के हुबेई प्रांत के रहने वाला एक 55 वर्षीय व्यक्ति वेट मार्केट की वजह से पहली बार कोरोना वायरस की चपेट में आया था। चीन के वुहान में हुआन सीफूड मार्केट को कोरोनो वायरस का केंद्र माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूनिवर्सिटी ऑफ साउथन कैलिफोर्निया (USC) के रिसर्चरों ने कहा है कि कोरोना वायरस का लिंक वन्‍यजीवों से है।वैज्ञानिक ने कहा कि हमें कोरोना वायरस के ऐसे कई जेनेटिक कोड मिले हैं जो चमगादड़ों में पाए जाते हैं।

लॉस एंजिलिस: कोरोना वायरस ने दुनिया के 185 देशों में कहर बरपा रहा है। दुनियाभर में कोविड-19 से  अब तक 184,280 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच अमेरिका के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस पहले जंगली जानवरों में पैदा हुआ और फिर इंसानों में ट्रांसफर हुआ है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कोरोवा वायरस का लिंक वन्‍यजीवों से है। उन्होंने यह दावा किया है कि इससे जुड़े कुछ सबूत भी उनके हाथ लगे हैं। 

इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथन कैलिफोर्निया (USC) के रिसर्चरों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस की उत्पति पहले वन्‍यजीवों में हुई। 

USC के प्रोफेसर पाउला कैनन ने कहा, 'हमने कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा की हैं जिसमें मात्र कुछ समय के अंदर ऐसा ही कुछ हुआ गया। यह कुछ समय बाद दोबारा होगा।' उन्होंने यह भी कहा है, "इंसानों में ये बीमारी इसलिए बढ़ रही है क्योंकि हम जंगली क्षेत्रों में जाते हैं और जंगली जानवरों को पकड़ते हैं, जिसके वजह से हम इसके संपर्क में आया है। कोरोना वायरस महामारी और पिछले एक दशक में आई संक्रामक रोगों का संबंध वन्‍यजीवों से है।

रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि हालांकि वह इस बात को लेकर कंफर्म नहीं है कि ताजा संक्रमण कैसे शुरू हुआ लेकिन उनका मानना है कि कोरोना वायरस घोड़े की नाल जैसे आकार के चमगादड़ों से फैला है।

कैनन ने यह भी दावा किया है कि उन्हें जो सबूत मिले हैं उसे लगता है कि कोरोना वायरस चमगादड़ से इंसान में फैला। वर्तमान समय में इस महामारी के ओरिज‍िन को लेकर सबसे अच्‍छा संक्रमण है। 

शोधकर्ताओं का कहना है कि चमगादड़ भी इबोला वायरस के मूल स्रोत हैं, जो वर्ष 1976, 2014 और 2016 में अफ्रीका में फैल चुका है। कैनन ने कहा कि हमें कोरोना वायरस के ऐसे कई जेनेटिक कोड मिले हैं जो चमगादड़ों में पाए जाते हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि सबूत के मुताबिक कि मर्स वायरस चमगादड़ों से ऊंटों में फैला और ऊंटों से इंसान में इसका संक्रमण हुआ। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह