लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान सीमा, एलओसी पर जवानों के साथ स्कूली छात्राओं, महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:21 IST

Open in App

जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सैनिकों और अर्द्धसैन्य बलों के जवानों को रविवार को रक्षाबंधन पर स्कूली छात्राओं तथा महिलाओं ने राखी बांधी। रक्षाबंधन मनाने के लिए कई सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सैन्य शिविरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा सेना, अर्द्धसैन्य बल और पुलिस के कर्मियों को राखी बांधने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू में सीआरपीएफ के समूह मुख्यालय में ‘भारत रक्षा पर्व’ का आयोजन किया गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आगंतुकों ने अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके माथे पर तिलक लगाया तथा उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना भी की।’’ डोडा जिले के भदरवाह में सरकारी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर के समूह की लड़कियों ने सेना के एक शिविर में सैनिकों को राखी बांधी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक शिविर में सीमा सुरक्षा (बीएसएफ) के जवान को राखी बांधती दिखी। वीडियो में लड़की कह रही थी, ‘‘आज हम देश की सीमाओं की हिफाजत करने वाले अपने जवानों के साथ रक्षाबंधन त्योहार मना रहे हैं।’’ लड़की ने कहा, ‘‘हमारे आने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जवानों को यह महसूस न हो कि इस महत्वपूर्ण दिन पर उनकी बहनें उनके साथ नहीं हैं।’’ एक महिला ने कहा कि वह बीएसएफ जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर खुश हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अपनी बहनों के शुक्रगुजार हैं, जो हमारे साथ त्योहार में शामिल हुईं और परिवारों से दूर रहने के बावजूद हमें घर जैसा महसूस कराया।’’ एक अन्य वीडियो में मुस्लिम लड़कियों को पुंछ जिले के मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के जवानों को राखी बांधते देखा गया। उधमपुर जिले में आदर्श कॉलोनी के निवासियों ने एक साथ त्योहार मनाकर सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम की। खबरों के अनुसार, कई हिंदू महिलाओं ने अपने मुस्लिम पड़ोसियों को राखी बांधी, जबकि एक मुस्लिम महिला ने भी एक हिंदू को राखी बांधी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारतJammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण