Jammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी
By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 22, 2026 14:46 IST2026-01-22T14:46:11+5:302026-01-22T14:46:16+5:30
Jammu-Kashmir Accident: ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।

Jammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी
Jammu-Kashmir Accident: डोडा जिले में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, हादसे में चार जवान की मौत की खबर है। जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना डोडा जिले में हुई, जहां सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार जवानों ने अपने प्राण गंवा दिए, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Army Vehicle plunges into Gorge in J-K's Doda, Four Personnel Killed#Doda#ArmyAccident#JammuAndKashmir#TragicIncident#IndianArmy#BreakingNewspic.twitter.com/ulDROVY6Wd
— Jammu Tribune (@JammuTribune) January 22, 2026
यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टाप पर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बुलेट-प्रूफ आर्मी गाड़ी, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।
अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने तुरंत मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और चार सैनिकों के शव मिले।
उन्होंने बताया कि नौ अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया और उनमें से तीन, जिन्हें गंभीर चोटें आई थीं, उन्हें एयरलिफ्ट करके उधमपुर मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।