लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर ममता पर साधा निशाना, कहा- उन्हें मेरी एक 'भद्दी' पेंटिंग बनानी चाहिये

By भाषा | Updated: May 16, 2019 05:30 IST

मोदी ने बशीरघाट लोकसभा क्षेत्र में ताकी में रैली में कहा, "मैंने सुना था कि आप एक कलाकार हैं और आपकी पेंटिग शारदा और नारद घोटालों के नाम से करोड़ों रुपये में बिकती हैं।"

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता बनर्जी का मीम पोस्ट करने वाली भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को उनकी एक "भद्दी" पेंटिंग बनानी चाहिये, जिसे वह खुले दिल से स्वीकार करेंगे और जीवनभर संजोकर रखेंगे। मोदी ने कहा कि वह "भद्दी से भद्दी" पेंटिंग के लिये भी तृणमूल सुप्रीमो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराएंगे।मोदी ने बशीरघाट लोकसभा क्षेत्र में ताकी में रैली में कहा, "मैंने सुना था कि आप एक कलाकार हैं और आपकी पेंटिग शारदा और नारद घोटालों के नाम से करोड़ों रुपये में बिकती हैं।" गौरतलब है कि केन्द्रीय जांच एजेंसियों ने बनर्जी द्वारा बनाई गई कई पेंटिंग्स को जब्त कर लिया था, जो पोंजी स्कीम चलाने वाले व्यापारियों द्वारा खरीदी गई थीं।मोदी ने कहा, "दीदी आपको क्या हुआ? आपने बंगाल की जवान बेटी को जेल भेज दिया। मैं आपसे मेरा 'भद्दे से भद्दा' चित्र बनाने और मुझे उपहार में देने के लिये कहता हूं। मैं इसे जीवन भर संजोकर रखूंगा। मैं आपसे कह रहा हूं कि मैं आपके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराउंगा।"

दरअसल भाजपा युवा मोर्चे की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को कुछ दिन पहले फेसबुक पर ममता बनर्जी की छेड़छाड़ की गई तस्वीर पोस्ट करने के लिये हावड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की न्यूयॉर्क में मेट गाला कार्यक्रम की तस्वीर पर ममता का चेहरा लगा दिया गया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बुधावार को प्रियंका को जमानत पर रिहा किया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा