लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह को SC से राहत, कोर्ट ने कहा- नहीं होगी गिरफ्तारी, जाँच में करें सहयोग

By रुस्तम राणा | Updated: November 22, 2021 14:14 IST

परमबीर सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया है कि वे 48 घंटे के अंदर सीबीआई के समक्ष पेश होने को तैयार हैं। दरअसल शीर्ष अदालत परमबीर की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत है।

Open in App

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को आज सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने उन्हें मामले में जाँच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। 

CBI के सामने 48 घंटे के अंदर पेश होने को तैयार सिंह

वहीं परमबीर सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया है कि वे 48 घंटे के अंदर सीबीआई के समक्ष पेश होने को तैयार हैं। शीर्ष अदालत परमबीर की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत है। इस संबंध में कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और सीबीआई को 6 दिसंबर को मामले की सुनवाई का नोटिस भेजा है।  

परमबीर सिंह के वकील ने कहा- उन्हें फंसाया जा रहा है

परमबीर के वकील ने कोर्ट से कहा है कि उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने जिन अधिकारियों को भ्रष्ट आचरण के लिए दंडित किया था उन्हें शिकायतकर्ता बनाया गया है। परमबीर के वकील ने कोर्ट को बताया कि मुंबई में उनकी जान को खतरा है, अपनी जान बचाने के कारण वे छिपे हैं। 

कोर्ट से की जाँच को सीबीआई को सौंपने की मांग

उनके वकील ने शीर्ष अदालत से यह भी कहा है कि उन्होंने राज्य के गृहमंत्री के खिलाफ स्टैंड लिया है इसलिए इस मामले को सीबीआई को सौंपा जाएं। उनके वकील को ये शक है कि वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

देश में ही हैं परमबीर सिंह

उन्होंने मुंबई के पूर्व कमिश्नर के देश में होने की जानकारी भी कोर्ट को दी। इससे पहले इस खबर पर जोर दिया जा रहा था कि परमबीर सिंह देश छोड़कर भाग गए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 6 दिसंबर को होगी।

अवैध वसूली के आरोपों के बाद कई महीनों से थे फरार

अवैध वसूली के आरोपों से घिरे मुंबई के पूर्व कमिश्नर कई महीनों से फरार थे। बहरहाल सुप्रीम कोर्ट ने अब उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। लेकिन इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। 

परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर अवैध रूप से 100 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :परमबीर सिंहसुप्रीम कोर्टअनिल देशमुख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की