लाइव न्यूज़ :

SBI Home Loan: घर खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर एसबीआई दे रहा भारी छूट, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

By अमित कुमार | Updated: March 1, 2021 14:39 IST

SBI offers home loans at low interest rates: अगर आप भी लोन के बारे में सोच रहे हैं तो इस महीने लोन लेना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने एक नई गाइडलाइंस जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने आज होम लोन को लेकर बड़ी घोषणा की है।बैंक की तरफ से मार्च में होम लोन लेने पर कई तरह के ऑफर प्रदान किए जा रहे हैं। खबर के मुताबिक, यह छूट 31 मार्च 2021 तक के लिए है।

SBI offers home loans at low interest rates: अगर आप मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये वक्त सही है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन से जुड़ कुछ नई जानकारी आज यानी सोमवार को जारी किया है। इसके मुताबिक एसबीआई अपने ग्राहकों को सस्ते लोन का सुनहरा मौका दे रहा है। होम लोन की ब्याज दरों में भारी गिरावट आई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक लोन अमाउंट और सिबिल स्कोर के आधार पर ग्राहकों को होम लोन मुहैया कराई जाएगी। बैंक ने होम लोन पर 70 बेसिस प्वॉइंट्स (0.70 फीसदी) तक छूट का ऐलान किया है। होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट 6.70 फीसदी से शुरू हो रहा है। इस छूट का फायदा आप 31 मार्च तक उठा सकते हैं। इतना ही नहीं एसबीआई कस्टमर्स को प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी छूट अलग से दे रही है। 

यदि आप आप योनो ऐप के जरिए लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको 5 बेसिस प्वॉइंट की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। होम लोन की ब्याज दरें 75 लाख रुपये तक के लोन के लिए 6.70 फीसदी से शुरू होती हैं और 75 लाख से 5 करोड़ रुपये की लिमिट में लोन के लिए 6.75 फीसदी हैं। ऐसे में अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। 

आम आदमी के अलावा आर्मी और डिफेंस के लिए भी विशेष सुविधाएं दी गई है।  आर्मी और डिफेंस के लोग SBI Shaurya Home Loan के लिए अप्लाई कर सकते हैं।  इसके अलावा एसबीआई स्मार्ट होम लोन, वर्तमान कस्टमर्स के लिए टॉप अप लोन, SBI NRI Home Loan, महिलाओं के लिए SBI HerGhar Home Loan और ज्यादा रकम के लिए SBI FlexiPay Home Loan उपलब्ध कराता है। 

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह