लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को दिए इंटरव्यू में बोले सत्यपाल मलिक- 'मोदी सरकार ने पुलवामा हमले का राजनीतिक इस्तेमाल किया'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 25, 2023 14:52 IST

पुलवामा हमले पर बात करते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने कहा, "मैं ये तो नहीं कहूंगा कि इन्होंने कराया, लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि इन्होंने उसे इग्नोर किया और उसका राजनीतिक इस्तेमाल किया।"

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय से 5 एयरक्राफ्ट मांगे थे- सत्यपाल मलिकचार महीने तक आवेदन गृह मंत्रालय के पास रही- सत्यपाल मलिकबाद में उन्होंने खारिज कर दिया - सत्यपाल मलिक

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने पुलवामा हमले का राजनीतिक इस्तेमाल किया। सत्यपाल मलिक ने कहा कि जिस दिन ये हुआ उस दिन पीएम मोदी नेशनल कार्बेट में शूटिंग कर रहे थे।

कांग्रेस ने ये वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। पुलवामा हमले पर बात करते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने कहा,  "मैं ये तो नहीं कहूंगा कि इन्होंने कराया, लेकिन मैं ये जरूर कहूंगा कि इन्होंने उसे इग्नोर किया और उसका राजनीतिक इस्तेमाल किया। इनके बयान हैं कि जब वोट देने जाओ, तो पुलवामा की शहादत याद रखना।"

राहुल से बातचीत में सत्यपाल मलिक ने कहा, "सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय से 5 एयरक्राफ्ट मांगे थे। चार महीने तक आवेदन गृह मंत्रालय के पास रही। बाद में उन्होंने खारिज कर दिया। ये चार महीने तक लटकाए रहे। अगर मेरे पास आती, तो मैं कुछ करता। ये इनपुट था कि अटैक हो सकता है।"

राहुल गांधी के साथ बातचीत में सत्यपाल मलिक मोदी सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा,  "ये किसी भी चीज का इवेंट बना देते हैं। फिर अपने पक्ष में फायदा उठाते हैं। महिला आरक्षण बिल का भी यही किया। महिलाओं को कुछ मिलना नहीं है, लेकिन इस तरह से दिखा दिया कि न जाने कितना बड़ा काम करा दिया। संसद की नई इमारत की कोई जरूरत नहीं थी। लेकिन इन्हें (पीएम मोदी) को अपना पत्थर लगाना था कि इन्होंने बनवाई है। वो पुरानी इमारत तो अभी भी कई साल तक चलती।" 

हिंदुत्व के मुद्दे पर सत्यपाल मलिक ने कहा, "मेरा ये सोचना है कि हिंदुस्तान देश के तौर पर तभी सर्वाइव करेगा, जब लिबरल हिंदुज्म के रास्ते पर चलेगा। ये गांधी का विजन था। वे गांव गांव गए थे। तब इस विजन पर पहुंचे थे। अगर इसी विचारधारा पर देश चलेगा, तभी चल पाएगा, नहीं तो टुकड़े हो जाएगा। हमें मिल-जुल कर बिना लड़ाई झगड़े के रहना होगा।"

टॅग्स :राहुल गांधीसत्यपाल मलिकपुलवामा आतंकी हमलामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप