लाइव न्यूज़ :

REET 2021 Cancelled: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रद्द, सीएम गहलोत ने छात्रों को दी खुशखबरी, 30000 और नए पदों की घोषणा, जानें सीटों की संख्या

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2022 18:50 IST

REET 2021 Cancelled: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) की लेवल-2 परीक्षा निरस्त करने की घोषणा करते हुए सोमवार को कहा कि यह परीक्षा अब नए सिरे से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत ने रीट परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले की जांच के बीच यह घोषणा की है।लेवल-1 और लेवल-2 दोनों शामिल हैं।पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की पहचान की जाएगी।

REET 2021 Cancelled: पेपर लीक विवाद के चलते अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) परीक्षा रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरईईटी को रद्द करने की घोषणा की और कहा कि लेवल 2 आरईईटी परीक्षा अब फिर से आयोजित की जाएगी।

आरईईटी के तहत 30,000 और रिक्तियों की भी घोषणा की गई। सीएम ने एक ट्वीट में यह भी आश्वासन दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें दंडित किया जाएगा। साथ ही गहलोत ने कहा, ‘‘रीट के जरिए की जाने वाली भर्तियों की संख्या 32,000 से बढ़ाकर 62,000 किया जाएगा। इनमें लेवल-1 और लेवल-2 दोनों शामिल हैं।’’

अपने निवास पर कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, ‘‘आज हमने रीट लेवल-2 की परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया है। लेवल-2 की परीक्षा रद्द कर नए सिरे से परीक्षा करवाई जाएगी।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रीट के लिए भारत सरकार की पुरानी प्रणाली... पहले प्राथमिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा... ला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्चा लीक व प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल आदि रोकने के लिए कड़ा कानून विधानसभा में लाएगी। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में रीट लेवल-2 की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। लेवल-1 की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62,000 पदों के लिए भर्ती होगी।

रीट परीक्षा में गड़बड़ी की जांच एसओजी कर रही है। हमारी सरकार हर दोषी को सजा दिलाकर युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करेगी।’’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान में तृतीय श्रेणी के लगभग 31,000 अध्यापकों के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 26 सितंबर को करवाई गई थी।

दो स्तरों के अध्‍यापकों के लिए यह परीक्षा दो अलग-अलग पारियों में हुई जिसमें कुल मिलाकर एक ही दिन में 20 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठे। हालांकि लेवल-2 का पर्चा लीक होने के कारण परीक्षा का आयोजन विवादों में आ गया था। इसकी जांच एसओजी कर रहा है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतनौकरीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार