लाइव न्यूज़ :

'सरदार खालिस्तानी, हम पाकिस्तानी हैं और केवल बीजेपी वाले हिंदुस्तानी है', मोदी सरकार पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का तंज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 21, 2021 20:47 IST

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती  ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने विपक्षी दलों के विधायकों को ‘‘खरीदने या डराने’’ के लिए अपना खजाना भरने के वास्ते आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को बढ़ाना शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा तालिबान और अफगानिस्तान का नाम लेना शुरू कर देगी।सरकार हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करती है।

जम्मूः पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं के पास जम्मू-कश्मीर के लिए एक विजन था, लेकिन यह सरकार हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करती है।

दिल्ली के लोग जम्मू-कश्मीर को प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और यहां प्रयोग कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरदार अब खालिस्तानी हैं, हम पाकिस्तानी हैं, केवल बीजेपी ही हिंदुस्तानी है। केवल नाम बदल रहे हैं (शहीदों के नाम पर स्कूलों का नामकरण) लेकिन बच्चों को नाम बदलने से रोजगार नहीं मिलेगा। वे (केंद्र) तालिबान, अफगानिस्तान के बारे में बात करते हैं। लेकिन किसानों, बेरोजगारी के बारे में नहीं।"

महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी पर तालिबान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुद्दों पर वोट हासिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी का सात साल का शासन देश के लोगों के लिए मुसीबत लाया है और इसने जम्मू कश्मीर को ‘बर्बाद’ कर दिया।

मुफ्ती ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकाल में हिंदू नहीं, बल्कि लोकतंत्र और भारत खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पिछले 70 वर्षों के सभी ‘‘अच्छे काम’’ को भाजपा बर्बाद करने पर तुली है और भगवा पार्टी ने देश के संसाधनों को बेचना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा नीत सरकार अपनी तिजोरी भरने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा रही है, कर लगाए गए हैं और अपने प्रचार पर वह करोड़ों रुपये का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे धन का उपयोग ‘‘अन्य दलों के विधायकों को खरीदने’’ और ‘‘सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल उन लोगों को डराने के लिए करती है जो उसके प्रस्ताव को ठुकरा देते हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आलोचकों पर कटाक्ष किया और कहा कि तालिबान का उल्लेख करने भर से किसी को ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ करार दिया जाता है और बहस तथा चर्चाएं शुरू हो जाती हैं, जबकि किसानों के आंदोलन, महंगाई और सार्वजनिक महत्व के अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

पीडीपी की युवा इकाई द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर संकट में है और यही हाल देश का है…वह (भाजपा) कहती है कि हिंदू खतरे में हैं लेकिन वे (हिंदू) खतरे में नहीं हैं। असल में उनकी (भाजपा की) वजह से भारत और लोकतंत्र खतरे में हैं।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीमहबूबा मुफ़्तीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथअफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र