लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370 हटाने का महान फैसला सरदार पटेल को समर्पितः पीएम मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 13:16 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सरदार पटेल की जयंती पर, मैं आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला, उनको समर्पित करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने एकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी, कहा- सरदार के अधूरे सपने को बीजेपी ने पूरा कियापीएम मोदी ने 370 और 35A को हटाकर सरदार साहब का अधूरा स्वप्न पूरा करने का काम किया- अमित शाह

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनके सम्मान में आज का दिन 'एकता दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर एकता दौड़ का शुभारंभ किया गया। दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सरदार पटेल को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी। जानें सरदार पटेल की जयंती से जुड़ी सभी बड़ी हाईलाइट्स...

31 Oct, 19 10:18 AM

मुझे खुशी है कि आज से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग द्वारा स्वीकृत भत्तों का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा-पीएम मोदी

हमें इस बात की भी खुशी है कि आज से ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, एक नए भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।हाल ही में वहां, ब्लॉक डवलपमेंट काउंसिल के चुनाव में 98 प्रतिशत पंचों-सरपंचों की भागीदारी एक बड़ा संदेश है।अब जम्मू कश्मीर में एक राजनीतिक स्थिरता आएगी।अब निजी स्वार्थ के लिए सरकारें बनाने और गिराने का खेल बंद होगा।अब क्षेत्र के आधार पर भेदभाव के शिकवे और शिकायतें भी दूर होंगी।

31 Oct, 19 10:16 AM

31 Oct, 19 10:02 AM

सरदार पटेल जब एकता का मंत्र लेकर निकले, तो सभी उसकी छत्रछाया में खड़े हो गए-पीएम मोदी

31 Oct, 19 10:00 AM

31 Oct, 19 09:50 AM

जिस तरह किसी श्रद्धास्थल पर आकर, असीम शांति मिलती है, एक नई ऊर्जा मिलती है, वैसी ही अनुभूति मुझे यहां सरदार साहेब के पास आकर होती है-पीएम मोदी

31 Oct, 19 09:27 AM

प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री जब पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तभी भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से भी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा पर फूल बरसाए गए। पटेल की जयंती को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के तौर पर मनाया जाता है। प्रधानमंत्री आज “एकता दिवस परेड” में हिस्सा लेंगे और तकनीकी प्रदर्शन स्थल का दौरा करेंगे बाद में केवडिया में ही उनका परिवीक्षाधीन लोकसेवकों से बातचीत का भी कार्यक्रम है। हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल आज ही के दिन सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया था।

31 Oct, 19 08:22 AM

पीएम मोदी ने गुजरात के केवडिया स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जाकर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

31 Oct, 19 07:56 AM

अमित शाह ने कहा- सरदार के अधूरे सपने को बीजेपी ने पूरा किया

- देश आजाद होने के बाद 550 से ज्यादा रियासतों में देश को बांटने का काम अंग्रेजों ने किया था। पूरा देश और दुनिया मानती थी कि भारत को आजादी तो मिली लेकिन भारत बिखर जाएगा। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक के बाद रियासत को देश के साथ जोड़ने का काम किया।

- सरदार पटेल ने 550 से ज्यादा रियासतों को एक करके देश को अखंड बनाया परन्तु एक कसक छूट गयी थी जम्मू और कश्मीर, जम्मू और कश्मीर का भारत के साथ विलय तो हुआ मगर अनुच्छेद 370 और 35A के कारण जम्मू और कश्मीर हमारे लिए जैसे एक समस्या बनकर रह गया।- 70 साल हो गए लेकिन किसी ने अनुच्छेद 370 को छूना भी मुनासिब नहीं समझा, 2019 में देश की जनता ने फिरसे एक बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया और 5 अगस्त को देश की पार्लियामेंट ने 370 और 35A को हटाकर सरदार साहब का अधूरा स्वप्न पूरा करने का काम किया।

31 Oct, 19 07:53 AM

अमित शाह ने 'एकता दौड़' को दिखाई हरी झंडी

टॅग्स :वल्लभभाई पटेलस्टैचू ऑफ यूनिटीअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल