लाइव न्यूज़ :

Saran Seat Violence: राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का मामला, जांच शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2024 18:24 IST

Saran Seat Violence: छपरा में मतदान के दौरान हुए दो गुटों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और अगले दिन हिंसा की घटना घटी थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 25 मई की शाम तक इंटरनेट बैन किया गया है।एसआईटी इस घटना की जांच कर रही है।

Saran Seat Violence: बिहार के सारण में चुनावी हिंसा के बाद राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में लालू प्रसाद यादव के घर गुरुवार को पुलिस विभाग की विशेष टीम पहुंची थी। पुलिस विभाग की विशेष टीम ने रोहिणी आचार्य के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड घूमने मामले में बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। एसआईटी की टीम ने राबड़ी देवी के आवास पर करीब 30 मिनट तक रही और पूछताछ करने के बाद वहां से निकल गई। बताया जाता है राबड़ी आवास पर उपस्थित बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों से पूरे मामले में पूछताछ की इस दौरान विशेष अधिकारी मौजूद रहे। छपरा में मतदान के दौरान हुए दो गुटों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और अगले दिन हिंसा की घटना घटी थी। भाजपा और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

सारण में प्रशासन ने स्थिति को काबू में पाने के लिए 25 मई की शाम तक इंटरनेट बैन किया गया है। वहीं एसआईटी इस घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने अंगरक्षकों के दुरुपयोग के आरोपों की जांच की है। बॉडीगार्ड के संबंध में जानकारी ली गई है। फिलहाल जांच टीम की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंभीर आरोप लगाया था। सम्राट चौधरी का आरोप है कि रोहिणी के साथ घूमने वाले गार्ड्स असल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड हैं। यह कानून का उल्लंघन है।

उधर, लोकसभा चुनाव के बाद हिंसा मामले में सारण का भिखारी चौक चौथे दिन भी पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इक्का दुक्का दुकानों को छोड़ सभी दुकान बन्द है। पुलिस ने इन सभी मामलों में कुल 7 प्राथमिकी दर्ज की है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सरनलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए