लाइव न्यूज़ :

"मोदी जी भारत के नहीं, अडाणी के प्रधानमंत्री हैं"- संजय सिंह

By आकाश चौरसिया | Updated: October 13, 2023 16:42 IST

संजय सिंह ने कोर्ट में पेश होने से पहले पीएम मोदी को एक बार फिर अपने सवालों से घेर लिया है। उन्होंने सरकार से पूछा कि अडाणी के घोटालों की जांच कब होगी?

Open in App
ठळक मुद्देआप सांसद ने कहा कि मोदी जी देश के नहीं अडाणी के प्रधानमंत्री हैंउन्होंने आगे कहा कि अडाणी के घोटालों की जांच कब होगीआप सांसद पर शराब घोटाले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है

नई दिल्ली: आप सांसद ने शुक्रवार को दिल्ली कोर्ट में पेश होने से पहले मीडिया से कहा कि मोदी जी देश के नहीं, अडाणी के प्रधानमंत्री हैं। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के जरिए सरकार से पूछा कि अडाणी के घोटालों की जांच कब होगी? 

शुक्रवार को दिल्ली कोर्ट में शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर केस की सुनवाई चल रही है। केस में वो दिल्ली कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे थे।

बता दें कि इस केस में दिल्ली कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने संजय सिंह को तब जेल भेज दिया जब प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें पहले दी गई हिरासत की अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया। बता दें कि राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी 4 अक्टूबर को हुई थी। 

ईडी ने संजय सिंह को आरोपी बनाते हुए कहा था कि दिल्ली में शराब की नीति को लागू कराने और बनाने में उनकी भूमिका काफी अहम है। असल में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल सक्सेना ने जब इसकी सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे, तब दिल्ली सरकार ने शराब नीति को रद्द कर दिया था।   

ईडी के द्वारा लगाए आरोपों की मानें तो इस शराब नीति से सरकारी खजाने की कीमत पर और रिश्वत के बदले में कुछ उत्पादनकर्ता, थोक विक्रेता और खुदरा विक्रेता को फायदा पहुंचना था। 

अक्टूबर 10 को दिल्ली की ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह को पुलिस हिरासत में 13 अक्टूबर तक भेजने का आदेश दिया था। शुक्रवार को संजय सिंह ने अपनी हिरासत को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। 

टॅग्स :Aam Aadmi Partyसंजय सिंहनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण