लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने लाउडस्पीकर विवाद में केंद्र सरकार को लपेटा, बोले- 'केंद्र पूरे देश के लिए एक नीति बनाए'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 7, 2022 17:23 IST

संजय राउत नेकहा कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर का मुद्दा खत्म हो गया है। लेकिन अब इस मामले में केंद्र हस्तक्षेप करे और पूरे देश में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के प्रयोग के लिए समान नीति बनाए।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना मनसे और भाजपा द्वारा उठाये गये लाउडस्पीकर के मुद्दे को देशव्यापी बनाना चाहती हैसंजय राउत ने केंद्र सरकार से मांग की कि वो लाउडस्पीकर को लेकर पूरे देश में एक नीति बनाए वहीं मनसे लाउडस्पीकर से अजान न कराने के लिए मौलवियों से लिखित घोषणा की मांग कर रही है

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार राज ठाकरे और भाजपा द्वारा राज्य में उठाये जा रहे लाउडस्पीकर के मुद्दे को अब देशव्यापी बनाना चाहती है। लाउडस्पीकर विवाद को केंद्र के पाले में डालते हुए शिवसेना सासंद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर मुद्दे का अंत हो गया है और अब दकरसप8ह।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय राउत ने कहा, "मुझे लगता है कि यहां (महाराष्ट्र) के लिए लाउडस्पीकर का मुद्दा खत्म हो गया है। सरकार ने कानून के अनपरूप कार्य किया है। महाराष्ट्र में इस मुद्दे पर शांति है, कुछ लोग स्थिति को बिगाड़ने में लगे हुए थे, उन्हें वाजिब जवाब दिया गया है। लेकिन अब इस मामले में केंद्र को हस्तक्षेप करते हुए पूरे देश में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के प्रयोग के लिए समान नीति बनाने की जरूरत है।"

राउत ने भाजपा और मनसे का नाम न लेते हुए आरोप लगाया कि लाउडस्पीकर मुद्दे के कारण समाज में हिंदूओं को बांटने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा, "हिंदू इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हैं क्योंकि मंदिरों में होने वाली आरती में भी लाउडस्पीकर का प्रयोग होता था, जो कुछ लोगों की गलत सोच के कारण बंद हो गया है।"

वहीं लाउजस्पीकर विवाद में राज ठाकरे की पार्टी मनसे की पुणे इकाई ने शनिवार को इस बात ऐलान किया कि अगर पुलिस द्वारा मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाया गया तो वह शहर के सभी पुलिस थानों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

इसके अलावा मनसे की मांग है कि मस्जिदों के मौलवी लिखित में दें कि अपनी-अपनी मस्जिदों से लाउडस्पीकर से अजान नहीं होने देंगे।

मनसे की पुणे इकाई ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी में लिखा है, "मनसे अज़ान के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन यह लाउडस्पीकर से नहीं होना चाहिए। इसलिए मनसे मांग करती है कि शहर के सभी मस्जिदों के मौलवी पुलिस के माध्यम से लिखित घोषणा करें कि वो अजान के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे।”

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनामोदी सरकारशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?