लाइव न्यूज़ :

ईडी द्वारा नवाब मलिक को उनके घर से ले जाने पर भड़के संजय राउत- यह महाराष्ट्र सरकार को चुनौती, मलिक के ऑफिस ने भी किया ट्वीट

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2022 14:01 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संबंधी मामले में ईडी द्वारा महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ करने पर कहा है, "ईडी जिस तरह मलिक को उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देना है।

Open in App
ठळक मुद्देअंडरवर्ल्ड मामले में पूछताछ के लिए नवाब मलिक को ईडी द्वारा उनके घर से ले जाने पर संजय राउत ना नाराजगी जाहिर कीराउत ने कहा, ईडी जिस तरह मलिक को उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देना हैपूछताछ के बाद नवाब मलिक के कार्यालय ने लिखा, ना डरेंगे ना झुकेंगे! 2024 के लिए तैयार रहिए!

मुंबईः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय एनसीपी नेता नवाब मलिक को उनके घर से ले गई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ईडी बुधवार सुबह 7 बजे उनके आवास से ले गई। ईडी के इस रवैए पर शिवसेना नेता संजय राउत ने काफी नाराजगी जाहिर की है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संबंधी मामले में ईडी द्वारा महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ करने पर कहा है, "ईडी जिस तरह मलिक को उनके घर से ले गई, वह महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देना है।" राउत ने कहा कि 2024 के बाद आपकी भी जांच कराई जाएगी। यह बात समझ लीजिए।"

उधर, नवाब मलिक से पूछताछ करने के बाद मलिक के निजी दफ्तर ने भी ट्वीट किया। मलिक के कार्यालय ने लिखा, "ना डरेंगे ना झुकेंगे! 2024 के लिए तैयार रहिए!" वहीं, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी कहा कि बिना नोटिस के मलिक को सीधे ईडी दफ्तर ले जाया गया था।

 जानकारी के अनुसार, सबसे पहले मलिक का नाम एक हवाला मामले में इकट्ठा की जा रही जानकारी के दौरान खुफिया एजेंसियों के सामने आया था। ईडी इब्राहिम, इकबाल मिर्ची, छोटा शकील, पारकर और जावेद चिकना के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है, क्योंकि उसने मुंबई के नागपाड़ा और भिंडी बाजार इलाके में जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अचल संपत्ति की बिक्री और अन्य अवैध गतिविधियों के माध्यम से अवैध रूप से प्राप्त धन से जुड़े कई हवाला लेनदेन पाए।

टॅग्स :संजय राउतनवाब मलिकशिव सेनाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?