लाइव न्यूज़ :

बीजेपी और शिवसेना के साथ के बारे में बोले संजय राउत, कहा- हमारा रिश्ता आमिर खान और किरण राव जैसा

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 5, 2021 15:54 IST

भाजपा-शिवसेना के रिश्तों को लेकर देवेंद्र फड़नवीस के बाद अब संजय राउत ने टिप्पणी की है । राउत ने कहा कि शिवसेना और भाजपा का रिश्ता आमिर खान और किरण राव जैसा है । हमारे रास्ते अलग हो सकते हैं लेकिन हम दोस्त है ।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा-शिवसेना के रिश्तों पर बोले संजय राउत, हमारा साथ आमिर खान-किरण राव जैसा संजय राउत ने कहा कि हमारे रास्ते अलग है लेकिन हम दोस्त है एक दिन पहले देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था कि हम दुश्मन नहीं है

मुंबई:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के आपसी तालमेल को लेकर एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपने बयान में कहा था कि हमारे बीच मतभेद है लेकिन हम 'दुश्मन नहीं' है । अब इस मामले में शिवसेना नेता संजय राउत ने अपना बयान में कहा कि भाजपा और शिवसेना का रिश्ता आमिर खान और किरण राव जैसा है। 

मामले में संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हम भारत-पाकिस्तान नहीं है। हमारा रिश्ता आमिर खान और किरण राव जैसा है । हमारे राजनीतिक रास्ते अलग है । मगर हम हमेशा दोस्त रहेंगे।

इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राजनीति में कोई अगर और लेकिन नहीं होता और मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं । शिवसेना के साथ हमारे कुछ मतभेद हो सकते लेकिन हम दुश्मन नहीं है।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने दी फड़नवीस के बयान पर सफाई

फड़नवीस के बयान के बाद से बीजेपी और शिवसेना के साथ आने जैसी कई तरह की अटकलें भी शुरू हो गई थीं।वहीं, तमाम कयासों के बीच महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का बयान भी सोमवार को सामने आया। उन्होंने कहा कि शिवसेना और भाजपा साथ नहीं आ रहे हैं। बकौल पाटिल, 'देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि भाजपा और शिवसेना दुश्मन नहीं हैं। ये 100 प्रतिशत सही है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि दोनों साथ आएंगे और सरकार बनाएंगे।'

वही संजय राउत और आशीष शेलार की सीक्रेट मीटिंग के सवाल पर देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि किसकी किससे मीटिंग हुई । उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। अधिकृत रूप से भाजपा की शिवसेना यह किसी भी अन्य पार्टी से ऐसी किसी भी तरह की कोई मीटिंग नहीं हुई है । उन्होंने संजय राऊत पर तंज कसते हुए कहा कि वह सुबह कुछ और रात में कुछ और बोलते हैं ।

टॅग्स :संजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टीशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे