लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान पर कहा, 'महाराष्ट्र को पहला ब्राह्मण सीएम बाल ठाकरे ने दिया था'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 6, 2022 17:16 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने पुणे में कहा कि महाराष्ट्र को पहला ब्राह्मण सीएम बाल ठाकरे ने दिया था। राउत केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें दानवे ने कहा था कि वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर किसी ब्राह्मण को देखना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र को पहला ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिवंगत बाल ठाकरे ने दिया थासंजय राउत ने यह बात केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान के जवाब में कहीकेंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा था कि वो महाराष्ट्र के सीएम पद पर ब्राह्मण को देखना चाहते हैं

पुणे: महाराष्ट्र को पहला ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिवंगत बाल ठाकरे ने दिया था। यह बात शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को पुणे स्थित हडपसर इलाके में आयोजित एक जनसभा में कही।

दरअसल शिवसेना नेता राउत ने यह बात केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के उस बयान के जवाब में कहा, जिसमें दानवे ने कहा था कि वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर किसी ब्राह्मण को देखना चाहते हैं।

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने मनोहर जोशी के रूप में महाराष्ट्र को पहला ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिया था।

उन्होंने कहा, "मैंने रावसाहेब दानवे का बयान देखा जिसमें वो महाराष्ट्र के लिए ब्राह्मण मुख्यमंत्री की इच्छा जता रहे हैं। महाराष्ट्र की जनता बहुजन समाज की है। दिवंगत बाला साहब ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू जी महाराज, ज्योतिबा फुले, बाबा साहब आंबेडकर सहित सभी मराठी मानुषों को एकजुट करने का काम किया था। ऐसे में मुझे ये नहीं समझ आता कि आखिर वो क्यों राज्य को जातियों और वर्गों में बांटना चाहते हैं।"

राउत ने कहा, "अगर आप मुख्यमंत्री के पद पर किसी ब्राह्मण को देखना चाहते हैं तो इस बात का फैसला राज्य के लोगों को करने दीजिए और फिर शिवसेना ही तय करेगी कि राज्य का मुख्यमंत्री किसे बनना है।"

समाचार वेबसाइट 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय मंत्री दानवे पर व्यंग्य करते हुए कहा,  "आप यह ब्राह्मण सीएम की बात किससे कह रहे हैं। यह बालासाहेब ही थे, जिन्होंने साल 1995 में मनोहर जोशी के रूप में  महाराष्ट्र को पहला ब्राह्मण सीएम दिया था।"

इसके साथ ही संजय राउत ने कहा कि हमारे लिए जाति महत्वपूर्ण नहीं है, काम और निष्ठा महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा कि अब्दुल रहमान अंतुले भी महाराष्ट्र के सीएम थे, मुसलमान थे लेकिन बाल ठाकरे उन्हें बहुत पसंद करते थे।

राउत ने कहा, "अंतुले पर बालासाहेब का विशेष स्नेह था। जब शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही थी तब बालासाहेब से पूछा गया कि उन्हें किस तरह का सीएम चाहिए। बालासाहेब ने कहा था कि उन्हें अंतुले जैसा सीएम चाहिए, जो प्राशासनिक मामले में फौरन फैसला ले सके।" 

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्रRaosaheb Danveबाल ठाकरेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा