लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कहा, "शिवसेना को केवल दो दिनों के लिए ईडी का नियंत्रण मिल जाता तो देवेंद्र फड़नवीस भी हमें वोट देते"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 12, 2022 22:16 IST

शिवसेना के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर शिवसेना के पास प्रवर्तन निदेशालय का कंट्रोल होता तो भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी शिवसेना को वोट देते।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि शिवसेना के पास ईडी होती तो देवेंद्र फड़नवीस भी शिवसेना को ही वोट देतेसंजय राउत ने यह बात शिवसेना उम्मीदवार संजय पवार के हार के सिलसिले में कहीईडी के जरिये निर्दलीय सदस्यों पर दबाव बनाया गया कि वो भाजपा के पक्ष में मतदान करें

मुंबई:राज्यसभा चुनाव में मन माफिक जीत न दर्ज करने का मलाल साझा करते हुए शिवसेना के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर शिवसेना के पास प्रवर्तन निदेशालय का कंट्रोल होता तो भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी शिवसेना को वोट देते।

संजय राउत ने रविवार को यह प्रतिक्रिया उस संबंध में दी जिसमें शुक्रवार को शिवसेना उम्मीदवार संजय पवार महाराष्ट्र की छठी सीट पर हार गये और यह सीट विपक्षी दल भाजपा और सत्ताधारी शिवसेना के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई का सवाल बन गई थी।

इस मामले में चुनावी रणनीतिकारों का कहना है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फड़नवीस ने भाजपा को छठी सीट दिलाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है और उन्हीं के कारण भाजपा उम्मीदवार धनंजय महादिक ने शिवसेना के संजय पवार को हराया।

राज्यसभा चुनाव से पहले ही शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वो ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके निर्दलीय और छोटे दलों के विधानसभा सदस्यों पर दबाव बना रहे हैं कि वो भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें।

उनका आरोप था कि जिन निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों ने चुनाव में शिवसेना को समर्थन देने का वादा किया था, उन्हें भयभीत करके भाजपा के पक्ष में वोट दलवाया गया है और इस तरह से भाजपा के धनंजय महादिक चुनाव जीते हैं।

संजय राउत ने शिवसेना नेता संजय पवार की बार के बारे में बात करते हुए रविवार को पत्रकारों से कहा, 'अगर शिवसेना को दो दिनों के लिए ईडी की कमान सौंपी गई तो खुद देवेंद्र फडणवीस भी हमें वोट देते। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :संजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसप्रवर्तन निदेशालयराज्यसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारतबिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, सीएम पद से नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो