लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने नाथूराम गोडसे के हिंदुत्व वाली छवि पर उठाया प्रश्न, बोले- 'हिम्मत थी तो जिन्ना को गोली मारते, एक फकीर गांधी को गोली मारना ठीक नहीं था।'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2022 15:14 IST

संजय राउत ने राहुल गांधी के द्वारा गांधी जी की हत्या में हिंदुत्व को लपेटे जाने पर कहा कि अगर गांधी जी को गोली मारने वाला असली हिंदुत्ववादी होता तो जिन्ना को गोली मारता।

Open in App
ठळक मुद्देआज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि है राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थीसंजय राउत ने कहा कि गांधी जी को गोली मारने वाला असली हिंदुत्ववादी होता तो जिन्ना को गोली मारता

मुंबई: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर शोकमग्न देश में हो रही सियासत नाथूराम गोडसे और उसकी विचारधारा के इर्दगिर्द घूम रही है। राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट ने हिंदुत्व पर नये सिरे से बहस छेड़ दी है।

बापू को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू ज़िंदा हैं!"

इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कांग्रेस का यही हिंदुत्वविरोधी मंतर कांग्रेस को छूमंतर करेगा. हिंदुत्व इस देश की आत्मा और संस्कृति है।"

वहीं अब इस मामले में अब महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार की अगुवाई कर रही शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी सधी हुई प्रतिक्रिया दी है।

राउत ने राहुल गांधी के द्वारा गांधी जी की हत्या में हिंदुत्व पर घेरे जाने को लेकर कहा कि अगर गांधी जी को गोली मारने वाला असली हिंदुत्ववादी होता तो जिन्ना को गोली मारता।

राउत कहते हैं, "जिसने देश का विभाजन किया, जिसने पाकिस्तान की मांग की, यानी जिन्ना को गोली मारनी चाहिए थी। अगर आपमें हिम्मत थी तो जिन्ना को गोली मारते। एक फकीर गांधी को गोली मारना ठीक नहीं था।"

संजय राउत ने पत्रकारों से कहा कहा, "गांधी जी की कुछ भूमिकाओं पर टीका-टिप्पणियां हो सकती हैं, लेकिन उनके व्यक्तित्व पर नहीं। राष्ट्र को जोड़ने में, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से निहत्थे होकर ब्रिटिश साम्राज्यवादियों के खिलाफ पूरे देश को खड़ा करने में उनका योगदान असाधारण है।" 

मालूम हो कि 30 जनवरी 1948 की शाम दिल्ली के बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे नाम के हत्यारे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

हिंदू महासभा का सदस्य नाथूराम गोडसे महात्मा गांधी की विचारधारा से सहमत नहीं था और खासतौर पर गांधी जी की विभाजन के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को लेकर जो सोच थी, नाथूराम उससे सबसे ज्यादा असहमत था। 

टॅग्स :महात्मा गाँधीनाथूराम गोडसेसंजय राउतराहुल गांधीमुख्तार अब्बास नक़वीBJPकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए