लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने किरीट सोमैया पर हुए हमले को लेकर किया व्यंग्य, कहा- ''कुछ देशद्रोहियों पर पथराव किया जाता है''

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 24, 2022 14:27 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीते शनिवार को खार पुलिस स्टेशन के पास भाजपा के पूर्व सांसद और आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में फंसे किरीट सोमैया की कार पर हुए हमले पर व्यंग्य करते हुए कहा, ''कुछ देशद्रोहियों पर पथराव किया जाता है।''

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना संसाद संज राउत ने मुंबई पुलिस द्वारा राणा दंपत्ति की गिरफ्तारी को सही ठहराया हैसंजय राउत ने भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया द्वारा राणा दंपत्ति के मामले में दखल देने पर आपत्ति जताईराउत ने सोमैया पर हुए हमले को सही ठहराते हुए कहा कि लोग उनकी धोखाधड़ी से नाराज हैं

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा के पूर्व सांसद किरीट समौया पर हुए हमले को सही ठहराते हुए कहा, ''कुछ देशद्रोहियों पर पथराव किया जाता है।'' 

इसके साथ ही शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति की हुई गिरफ्तारी पर कहा मुंबई पुलिस ने अगर उन्हें गिरफ्तार किया है तो उसके पीछे जरूर कोई न कोई कारण होगा। पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ने दीजिए स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक संजय राउत ने बीते शनिवार को खार पुलिस स्टेशन के पास भाजपा के पूर्व सांसद और आईएनएस विक्रांत धोखाधड़ी मामले में फंसे किरीट सोमैया की कार पर हुए हमले पर व्यंग्य करते हुए कहा, ''कुछ देशद्रोहियों पर पथराव किया जाता है।''

मालूम हो कि भाजपा नेता किरीट सोमैया उस समय अज्ञात हमलावरों के शिकार हो गये, जब वो नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा से मिलने के लिए खार पुलिस स्टेशन गए थे। घटना के बाद किरीट सोमैया अपनी कार पर हुए पथराव को उद्धव सरकार की सुनियोजित साजिश बता रहे हैं। 

दरअसल इस पूरे प्रकरण की शुरूआत उस समय हुई, जब सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने घोषणा की थी कि वो बीते शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

राणा दंपत्ति के इस ऐलान के बाद शिवसेना ने उनका जबरदस्त विरोध किया था और कई सिवसैनिक उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए 'मातोश्री' के बाहर इकट्ठा हो गये थे। वहीं बीएमसी की पूर्व मेयर पूर्व मेयर किशोरी पेडेकर के नेतृत्व में कुछ शिवसैनिकों ने राणा दंपत्ति के आवास पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

राणा दंपत्ति के समर्थन में किरीट सोमैया के उतरने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा, "रवि राणा और नवनीत राणा के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा चल रही जांच में किरीट सोमैया का क्या काम है? अगर पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है, तो उसका जरूर कोई न कोई कारण होगा।"

इसके साथ ही राउत ने कहा, "जब केंद्रीय एजेंसियां ​​हमारे नेताओं की जांच या छापेमारी करती हैं, तो बीजेपी हमेशा कहते हैं कि कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। हर किसी को पुलिस पर भरोसा करना चाहिए। मुंबई पुलिस कभी भी किसी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट नहीं दर्ज करती है।”

टॅग्स :संजय राउतKirit Somaiyaशिव सेनामुंबई पुलिसMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?