लाइव न्यूज़ :

संजय निरूपम ने कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना कुत्ता से की, बाद में ट्वीट को मिटाया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 20, 2018 07:34 IST

‘‘वजुभाई वाला इंसान हैं। मैं उन्हें कुत्ता कैसे कह सकता हूं। लेकिन हां वफादारी दिखाने में उन्होंने कुत्ते को भी पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल, अगर मेरी टिप्पणी पसंद नहीं आई तो मैं माफी मांगता हूं।’’

Open in App

मुंबई, 19 मईः मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज एक ट्वीट में कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से की लेकिन बाद में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की आलोचना के बाद उसे हटा दिया। हिंदी में किए गए ट्वीट में निरूपम ने कहा था कि वाला भाजपा के वफादार कुत्ते की तरह है। कांग्रेस नेता ने बाद में ट्विटर पर माफी मांगी। यह भी पढ़ेंः- बीजेपी का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- कांग्रेस की राजनीति, थूको और भागो

उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘वजुभाई वाला इंसान हैं। मैं उन्हें कुत्ता कैसे कह सकता हूं। लेकिन हां वफादारी दिखाने में उन्होंने कुत्ते को भी पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल, अगर मेरी टिप्पणी पसंद नहीं आई तो मैं माफी मांगता हूं। ’’ निरूपम ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने लोकतंत्र की ‘‘हत्या’’ का कोई अवसर नहीं छोड़ा है।

राज्यपाल वजुभाई वाला के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेहद संतुलित टिप्पणी की थी। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे राज्यपाल के इस्तीफे का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि उनके इस्तीफे का कोई फायदा नहीं है। उनके स्थान पर कोई दूसरा आएगा और वो भी यही काम करेगा। बीजेपी किसी भी संवैधानिक संस्था पर अपना अधिकार जमा लेना चाहती है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018इंडियन नेशनल काँग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार