लाइव न्यूज़ :

संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी, राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

By विनीत कुमार | Updated: July 31, 2022 14:00 IST

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वे एक अगस्त से पदभार संभाल लेंगे। संजय अरोड़ा इससे पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक पद पर तैनात थे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय अरोड़ा बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, आईटीबीपी के महानिदेशक पद पर तैनात थे।संजय अरोड़ा दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के तौर पर 1 अगस्त से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

नई दिल्ली: आईपीएस संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। वह राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय अरोड़ा इससे पहले तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक पद पर तैनात थे जिसे वे छोड़ेंगे। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक एसएल थाओसेन को आईटीबीपी के महानिदेशक के तौर पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेशा के अनुसार अरोड़ा दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के तौर पर 1 अगस्त से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

गृह मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, संजय अरोड़ा ने जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। आईपीएस बनने के बाद उन्होंने शुरू में तमिलनाडु में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

इसमें बतौर पुलिस अधीक्षक (एसपी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) भी शामिल था, जहां उन्होंने वीरप्पन के गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलताएं हासिल की। इसके लिए उन्हें सीएम वीरता पदक से भी नवाजा गया था। साल 1991 में संजय अरोड़ा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। यह वो समय भी था जब लिट्टे की गतिविधियां चरम पर थीं।

संजय अरोड़ा आईजी (स्पेशल ऑपरेशंस) बीएसएफ, आईजी छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ और आईजी ऑपरेशंस सीआरपीएफ के रूप में भी काम कर चुके हैं।

संजय अरोड़ा ने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान भी संभाली थी। संजय अरोड़ा एक प्रशिक्षक के रूप में भी आईटीबीपी में अपना योगदान कर चुके हैं। वह 2000 से 2002 तक आईटीबीपी अकादमी, मसूरी में कमांडेंट (प्रशिक्षण) के तौर पर कार्यरत रहे थे।

इसके अलावा वह कोयंबटूर में पुलिस का नेतृत्व कर चुके हैं। चेन्नई में भी अपराध और यातायात के अतिरिक्त आयुक्त (Additional Commissioner) रहे। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और अन्य सम्मान के साथ संयुक्त राष्ट्र शांति पदक से भी नवाजा जा चुका है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारराकेश अस्थानाIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतभाजपा ने पश्चिम बंगाल में पूरा प्रशासन और शासन बदल दिया?, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा-आपसे ममता बनर्जी नहीं डरेंगी, दीदी के साथ बंगाल?

भारतकौन बनेगा डीजीपी?, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, योगी सरकार ने इन नामों को भेजा, देखिए लिस्ट में कौन अधिकारी शामिल?

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?