लाइव न्यूज़ :

PM MODI visit West Bengal: 6 मार्च को उत्तर 24 परगना में महिलाओं की रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, एक और दो को भी बंगाल जाएंगे प्रधानमंत्री, जानें पूरा शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2024 15:12 IST

Sandeshkhali violence: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब संदेशखालि में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है।बारासात की अपनी यात्रा के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं।सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया।

Sandeshkhali violence: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक और दो मार्च को पश्चिम बंगाल का आधिकारिक दौरा करेंगे जबकि छह मार्च को वह उत्तर 24 परगना जिले में महिलाओं की एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। इसी जिले में संदेशखालि है जो इन दिनों सुखिर्यों में है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि मोदी आधिकारिक दौरे पर एक और दो मार्च को क्रमश: आरामबाग और कृष्णानगर में होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब संदेशखालि में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

इस मुद्दे पर भाजपा और राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है। ऐसी अटकलें हैं कि मोदी उत्तर 24 परगना जिले के मुख्यालय बारासात की अपनी यात्रा के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

शेख के दो सहयोगियों के साथ-साथ अन्य लोगों पर सामूहिक बलात्कार और हत्या के प्रयास के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को तवज्जो नहीं देते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने कुछ शिकायतकर्ताओं को उसके सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालBJPममता बनर्जीकोलकाताटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर