लाइव न्यूज़ :

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया दलों-नेताओं को ठगने का आरोप, कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2023 17:43 IST

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस से नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर बाद में फैसला होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब वह कहीं भी नहीं जा सकते हैं।उन्होंने कहा महागठबंधन की सभी पार्टियां एक दूसरे को ही झटके दे रहे हैं।

पटना: बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा प्रकरण के बाद अब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने को सियासत तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार के मुख्यमंत्री बनने को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब तक इनके नामों की सिफारिश करने वाली जदयू अब अपने बयानों से पलटी मार रही है।

इस बीच अब इस पूरे प्रकरण को लेकर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब वह कहीं भी नहीं जा सकते हैं। न तो वह प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल हो सके और न ही अब उनके बिहार में ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री बने रहने की स्थिति है।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस से नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री कौन होगा, इस पर बाद में फैसला होगा। यह कुछ इसी तरह से है, जिस तरह से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहकर राजद को झटका दिया है कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर बाद में फैसला किया जाएगा। 

उन्होंने कहा महागठबंधन की सभी पार्टियां एक दूसरे को ही झटके दे रहे हैं। नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए और कितनों को ठगने का काम करेंगे? कांग्रेस साफ तौर पर कह रही है कि देश में विपक्ष का चेहरा अगर कोई होगा तो राहुल गांधी ही होंगे। इसके बाद भी वो विपक्षी एकता का नाम लेकर बिहार की राजनीति से ही चिपके रहना चाहते हैं। यही कारण है कि वो अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से भी बयान दिलवा रहे हैं कि वर्ष 2025 में तेजस्वी के बारे में सोचा जाएगा। अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा की अब आप खुद देखिए की नीतीश कुमार किस तरह महागठबंधन बनाकर फिर से सत्ता के आए सरकार बनाए और जो 'डील' राजद के साथ हुआ आज उसे भी झुठला रहे हैं। मुख्यमंत्री लगातार सभी दलों के साथ ठगी कर रहे हैं और इस बार उन्होंने राजद के साथ किया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य की जनता देख रही है कि नीतीश कुमार किस तरह से वह कुर्सी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं और समय आने पर राज्य की जनता ऐसे नेताओं को जवाब देने के लिए भी तैयार है। वो अबतक तेजस्वी यादव और राजद को मुर्ख बना रहे थे।

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?