लाइव न्यूज़ :

BJP को वोट देने वाली सीहोर की समीना बी को शिव "राज" में सुरक्षा

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 9, 2023 16:15 IST

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने वाली सीहोर की समीना बी आज मुख्यमंत्री निवास पहुंची। सीएम शिवराज ने समीना बी और उसके बच्चों से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी को वोट देने वाली मुस्लिम महिला सीएम शिवराज से मिलीसीएम शिवराज ने समीना को सुरक्षा का दिया भरोसाबीजेपी ने किया दावा,लोकसभा चुनाव में मुस्लिम इलाकों में भी जीतेगी भाजपा

सीएम शिवराज से मिली सीहोर की समीना

सीएम शिवराज ने समीना बी के बीजेपी के पक्ष में वोट देने पर कहा कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि वह अपना वोट किसको दें। समीना बी ने भाजपा सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा को वोट दिया है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। सीएम शिवराज ने समीना बी को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार समीना को सुरक्षा देने के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सीएम ने समीना बी को दुलार देते हुए कहा की सुरक्षा के साथ परिवार के रोजगार की चिंता भी सरकार करेगी । मुख्यमंत्री ने समीना के साथ पूरी बीजेपी के खड़े होने का भरोसा भी दिलाया।

बीजेपी ने बताया मोदी सरकार से प्रभावित है हर वर्ग

 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सीहोर की घटना पर कहा कि पीड़ित महिलाओं को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। पीएम मोदी ने हर एक को सुरक्षा देने का भरोसा दिया है। केंद्र सरकार की योजनाएं हर वर्ग के भले के लिए है और यदि उन योजनाओं से प्रभावित होकर कोई बीजेपी को वोट करता है तो उसकी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की समीना जैसी कई महिलाओं ने सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा को वोट दिया है लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे नेता मुसलमानों को गुमराह करने का काम करते हैं लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल इलाकों में भी भाजपा की जीत होगी।

 दरअसल सीहोर में एक महिला ने पुलिस थाने में शिकायत की है कि 3 दिसंबर को नतीजे घोषित होने के बाद 4 दिसंबर को बीजेपी की जीत पर जश्न मनाने और भाजपा को वोट देने के मामले पर उसी के परिवार के देवर ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है लेकिन इस पूरे मामले के बाहर आने के बाद अब पूरी बीजेपी समीना जैसी मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़ी हुई है। 

टॅग्स :भारतBJPशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो