लाइव न्यूज़ :

समीर ने फिरौती के लिए आर्यन को किया किडनैप, प्राइवेट आर्मी होगी बेनकाब; मलिक ने वानखेड़े पर फोड़ा एक और बम

By अनिल शर्मा | Updated: November 6, 2021 16:16 IST

नवाब मलिक ने ट्वीट में लिखा- "मैंने समीर दाऊद वानखेड़े के खिलाफ आर्यन खान के अपहरण और फिरौती की मांग को लेकर एसआईटी जांच की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसमीर वानखेड़े को क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जांच से हटा दिया गया हैसमीर की जगह अब एनसीबी अधिकारी संजय सिंह मामले की जांच करेंगे

मुंबईः महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप का एक और बम फोड़ा है। मलिक ने वानखेड़े पर सीधे-सीधे आर्यन खान को अपहरण करने का आरोप लगाया और कहा कि आर्यन को फिरौती के लिए अपहरण किया गया। एनसीपी नेता ने यह भी कहा कि उनकी प्राइवेट आर्मी जल्द बेनकाब होगी।

नवाब मलिक ने ट्वीट में लिखा- "मैंने समीर दाऊद वानखेड़े के खिलाफ आर्यन खान के अपहरण और फिरौती की मांग को लेकर एसआईटी जांच की मांग की थी। उन्होंने आगे लिखा, 2 एसआईटी (राज्य और केंद्र) का गठन किया गया है, अब यह देखना होगा कि कौन...वानखेड़े और उसकी नापाक निजी सेना को बेनकाब करता है।

वहीं मिड-डे के क्राइम संवाददाता फैजान खान ने ट्वीट किया और कहा कि वानखेड़े ने आर्यन खान या किसी अन्य मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन का कहीं जिक्र नहीं किया है। उनकी याचिका भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में थी जोमुंबई पुलिस  जांच सीबीआई या एनआईए को दी जानी चाहिए और उसी याचिका का अदालत ने निपटारा कर दिया था।

मालूम हो कि समीर वानखेड़े को क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जांच से हटा दिया गया है। वानखेडे़ की जगह एनसीबी के उप-महानिदेशक संजय सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। इस बाबत उन्होंने कहा, समीर वानखेड़े मुंबई के ज़ोनल डायरेक्टर हैं...हम निश्चित तौर पर जांच में उनकी मदद लेंगे। 

टॅग्स :Nawab Malikहिन्दी सिनेमा समाचारआर्यन खानAryan Khan
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर