लाइव न्यूज़ :

हमें बाहर से दुश्मन नहीं चाहिए, अंदर ही दुश्मन बैठा है, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान का विमर्श आगे बढ़ाने का आरोप लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2025 20:48 IST

उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा आतंकी वारदात के बाद बालाकोट हवाई हमला और पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हुआ, लेकिन अब पाकिस्तान की ओर से कोई हमला होगा तो ‘तांडव’ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सभी के सहयोग का दावा किया।नेता प्रतिपक्ष एवं उनकी पार्टी पाकिस्तान के विमर्श को आगे बढ़ाते हैं।कांग्रेस सरकार ने केवल ‘कड़ी निंदा’ की, इसके अलावा कुछ नहीं किया।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पाकिस्तान का विमर्श आगे बढ़ाने का मंगलवार को आरोप लगाया और कहा, ‘‘हमें बाहर से दुश्मन नहीं चाहिए, अंदर ही दुश्मन बैठा है’’। पात्रा ने सदन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा आतंकी वारदात के बाद बालाकोट हवाई हमला और पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हुआ, लेकिन अब पाकिस्तान की ओर से कोई हमला होगा तो ‘तांडव’ होगा।

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सभी के सहयोग का दावा किया, लेकिन खुद नेता प्रतिपक्ष एवं उनकी पार्टी पाकिस्तान के विमर्श को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने पूछा, ‘‘ऐसा क्यों होता है कि भारत के टेलीविजन पर (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी दिखाई देते हैं, जबकि पाकिस्तान के टेलीविजन में राहुल गांधी दिखते हैं?’’

भाजपा के ही डॉ. संजय जायसवाल ने सेना के कदम की जानकारी पाकिस्तान के डीजीएमओ को दिये जाने के बारे में राहुल गांधी के एक सवाल के बारे में कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपने पिता राजीव गांधी के बारे में पढ़ना चाहिए था, जिन्होंने जिया-उल-हक से समझौता किया था कि दोनों देशों को कोई भी सैन्य कार्रवाई से पहले डीजीएमओ को बताना होगा। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में किये गये विभिन्न हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि हर हमले के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केवल ‘कड़ी निंदा’ की, इसके अलावा कुछ नहीं किया।

टॅग्स :पाकिस्तानराहुल गांधीसंसद मॉनसून सत्रसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"