लाइव न्यूज़ :

Samastipur Lok Sabha seat 2024: बेटी शांभवी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे अशोक चौधरी, चिराग पासवान की पार्टी से लड़ रहीं चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2024 16:44 IST

Samastipur Lok Sabha seat 2024: सोशल साइट एक्स पर लिखा- सान्निध्य का सुख बिटिया शाम्भवी अपने जीवन में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिभावक मुख्यमंत्री जी से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं आशीर्वाद लिया।जदयू महासचिव भाई रंजीत कुमार झा जी भी साथ मौजूद रहे।शांभवी को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर पिता अशोक चौधरी भावुक हो गए थे।

Samastipur Lok Sabha seat 2024: चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) के द्वारा मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को समस्तीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अशोक चौधरी अपनी बेटी शांभवी को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिटिया शांभवी को आशीर्वाद दिलाने की जानकारी दी। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा- सान्निध्य का सुख बिटिया शाम्भवी अपने जीवन में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही है।

कल सपरिवार, हमारे अभिभावक मुख्यमंत्री जी से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं आशीर्वाद लिया। इस दौरान साथ में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा वारिसनगर से विधायक अशोक कुमार जी, कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमन भूषण हजारी जी एवं जदयू महासचिव भाई रंजीत कुमार झा जी भी साथ मौजूद रहे।

इससे पहले शांभवी को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर पिता अशोक चौधरी भावुक हो गए थे। अशोक चौधरी ने भावुक होते हुए कहा कि मेरे पिता ने लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। मैंने भी पूरी कोशिश की थी, लेकिन चुनाव जीत नहीं पाया था। अब बेटी शांभवी को लोकसभा का टिकट मिला है तो उम्मीद है कि वह अपने दादा और पिता का सपना पूरा करेगी।

बिटिया शाम्भवी अपने जीवन में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही है। बता दें कि शांभवी महावीर मंदिर न्यास के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल की बहू हैं। शांभवी की शादी किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल से हुई है। शांभवी शुरू से ही समाज सेवा के कार्य से जुड़ी रही हैं। राजनीतिक परिवार से नाता होने की वजह से शांभवी चौधरी की राजनीति में भी काफी रुचि रही है।

अशोक चौधरी ने बताया कि शांभवी छात्र समय से ही राजनीतिक मामलों के साथ-साथ चुनावी चर्चा में शामिल भी होती रही हैं। उन्होंने बताया कि शांभवी चौधरी की स्कूलिंग नोट्रेडम एकेडमी पटना से हुई है। वहीं शांभवी ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई देश के जाने माने कॉलेज लेडी श्री राम कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से की है। शांभवी मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रही हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जेडीयूनीतीश कुमारचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम