लाइव न्यूज़ :

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा को लेकर विधानसभा में मचा हंगामा, उनका दावा- बीजेपी नेता ने भेजा धमकी भरा मैसेज

By भाषा | Updated: February 17, 2020 13:18 IST

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल में दावा किया था कि उन्हें भाजपा के एक नेता की ओर से धमकी भरा फोन और मैसेज आया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी ने प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हंगामा मचाया।हंगामें के चलते सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी गयी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी ने प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हंगामा मचाया जिसके बाद सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी गयी। सोमवार को जैसे ही विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने अखिलेश की सुरक्षा के मुद्दे को उठाया लेकिन जब विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने इस पर विचार करने से इंकार कर दिया तो सपा सदस्य सदन में हंगामा करने लगे और प्रश्न काल को बाधित करने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी।

अखिलेश यादव ने हाल में दावा किया था कि उन्हें भाजपा के एक नेता की ओर से धमकी भरा फोन और मैसेज आया था। यादव शनिवार को कन्नौज जिले में सपा के महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। जब वह सभा को सम्बोधित कर रहे थे तभी जनता के बीच से गोविन्द शुक्ला नाम के युवक ने अखिलेश से बेरोजगारी पर सवाल किया।

इस पर अखिलेश ने उससे पूछा कि तुम किसके आदमी हो? भाजपा के तो नहीं हो? इतना कहने पर शुक्ला ने जय श्री राम का नारा लगाया। तब सपा के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दी।

तब अखिलेश ने कहा था, "एक भाजपा नेता ने मुझे फोन और मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी है। मेरी जान को खतरा है। धमकी का मैसेज मोबाइल में सेव है। एक-दो दिन में लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।" 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा