लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: उन्नाव में BJP सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ केस दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2019 09:50 IST

उन्नाव लोकसभा सीटः साक्षी महाराज के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के उन्नाव लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी व पार्टी से मौजूदा सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस बार वह किसी बयान को लेकर नहीं बल्कि सोमवार को अपना नामांकन पत्र भरने के दौरान 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला ले जाने को लेकर सुर्खियों में हैं और इस संबंध में उनके ऊपर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया गया है।

खबरों के अनुसार, साक्षी महाराज सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने गए थे। इस दौरान उनके साथ 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला था। इस दौरान साक्षी महाराज से गाड़ियों के पास के बारे में पूछा गया तो उनके पास केवल 13 गाड़ियों के ही पास उपलब्ध थे। इसके बाद उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन का केस दर्ज किया गया।साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह अभी हाल ही में उन्नाव सीट पर प्रत्याशी के रूप में खुद के नाम का ऐलान करवाने के लिए पार्टी से धमकी भरे अंदाज में अपील की थी, जिसके बाद वह खूब चर्चा में रहे। 

उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देते हुए कहा था कि अगर उन्नाव लोकसभा सीट से उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया गया तो इसका परिणाम पार्टी के पक्ष में सुखद नहीं होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को एक पत्र लिखकर यह बात कही थी। 

उन्होंने कहा था कि उन्नाव से मुझे टिकट नहीं देने के संबंध में अगर पार्टी कोई निर्णय लेती है तो इससे प्रदेश और देश के मेरे करोड़ों कार्यकर्ताओं के आहत होने की पूरी संभावना है, जिसका परिणाम भी सुखद नहीं होगा। 15 साल बाद इस सीट पर मैंने जीत दर्ज की थी। इस लोकसभा सीट पर मैंने 2014 में 3,15,000 मतों से जीत दर्ज की थी, जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी और कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी थी।

उन्होंने दावा किया था कि अगर पार्टी उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतारती है तो वह चार से पांच लाख मतों के अंतर से इस सीट पर फिर जीत दर्ज करेंगे।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावउन्नावसाक्षी महाराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो