लाइव न्यूज़ :

गैर-स्थानीय मतदाताओं को लेकर बोले सज्जाद लोन- अगर जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों से किया गया समझौता तो करेंगे भूख हड़ताल

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2022 11:16 IST

जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों के लिए मतदान के अधिकार पर सज्जाद लोन ने कहा कि हम एक पार्टी के रूप में न तो सरकार द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को समग्र रूप से स्वीकार करते हैं और न ही इसे अस्वीकार करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू और कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों के लिए मतदान के अधिकार पर सामने आया बयानउन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि यहां या दिल्ली में वर्तमान प्रशासन जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों को उच्च सम्मान में नहीं रखता है।लोन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों से समझौता किया गया, तो हम दिल्ली में संसद के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में उन खबरों पर विपक्षी दल के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोग भी केंद्र शासित प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकते हैं। इसी क्रम में जहां एक ओर संशोधित मतदाता सूची से संबंधित मुद्दों पर सोमवार को 'सर्वदलीय बैठक' होने वाली है तो वहीं जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन का बयान भी सामने आया है। 

जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों के लिए मतदान के अधिकार पर लोन ने कहा, "हम एक पार्टी के रूप में न तो सरकार द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को समग्र रूप से स्वीकार करते हैं और न ही इसे अस्वीकार करते हैं। हम जानते हैं कि यहां या दिल्ली में वर्तमान प्रशासन जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों को उच्च सम्मान में नहीं रखता है। यह कानून नहीं है जो हमारे लिए खतरा है, हम कानून को लागू करने वालों से डरते हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "अगर हमें लगता है कि जनसांख्यिकीय हस्तक्षेप है या जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों से समझौता किया गया है, तो हम दिल्ली में संसद के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे।" बता दें कि इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) जैसे दलों ने दावा किया था कि प्रशासन ने उनकी इस मुख्य चिंता का समाधान नहीं किया है कि क्या जम्मू कश्मीर में 'सामान्यतया' रहने वाले 'बाहरी' लोगों को मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराने की अनुमति दी जाएगी। 

टॅग्स :Sajjad Lonejammu kashmirनेशनल कॉन्फ्रेंसnational conference
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की