लाइव न्यूज़ :

हिजाब विवाद: 'लाल किले पर लहरा सकता है भगवा झंडा', कर्नाटक के मंत्री ने दिया विवादास्पद बयान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2022 22:53 IST

कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि आने वाले समय में हो सकता है कि 100-200 साल लगें लेकिन भविष्य में तिरंगे की जगह भगवा हमारा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा कि भविष्य में भगवा ध्वज देश का राष्ट्रीय ध्वज भी बन सकता हैलेकिन तिरंगा अभी हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और सभी को इसे सम्मान देना चाहिए मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने साथ में यह भी कहा कि तिरंगे का सम्मान नहीं करने वाले देशद्रोही हैं

बेंगलुरु: हिजाब विवाद के कारण इस समय पूरे देश की निगाहें कर्नाटक की राजनीति पर लगी हुई है। सत्ता के गलियारों में बहस का विषय बन चुके इस प्रकरण के बीच कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने एक बयान में यह कहकर एक नये विवाद को जन्म दे दिया है कि आने वाले भविष्य में लाल किले पर तिरंगे की जगह भगवा झंडा लहरा सकता है।

कर्नाटक सरकार के मंत्री ने आपत्तिजनक तरीके से बुधवार को दावा किया कि भगवा ध्वज भविष्य में देश का राष्ट्रीय ध्वज भी बन सकता है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तिरंगा अभी हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और  सभी को इसे सम्मान देना चाहिए।

पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अपने बयान में रामायण का हवाला देते हुए कहा कि सैकड़ों साल पहले श्रीराम के रथ पर भी भगवा ध्वज ही था, उस समय तो हमारी परंपरा में कभी भी तिरंगे झंडे का उल्लेख नहीं मिलता है। लेकिन चूंकि इस समय देश का यही ध्वज (तिरंगा) है तो हमें इसे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में सम्मान देना चाहिए। हो सकता है कि आने वाले भविष्य में फिर से भगवा ही हमारा राष्ट्रीय ध्वज हो जाए।

मंत्री महोदय ने कहा कि देश में इस समय हिंदू विचारधारा और हिंदुत्व पर खुल कर बहस हो रही है। एक समय था जब लोग ऐसी बातों पर हंसा करते थे। हम उस समय भी कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा और आज हम इसे बना भी रहे हैं। ठीक ऐसे ही आने वाले समय में हो सकता है कि 100-200 साल लगें लेकिन भविष्य में तिरंगे की जगह भगवा हमारा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है।

इस बयान के बाद केएस ईश्वरप्पा ने साथ में यह भी कहा कि चूंकि संवैधानिक तौर पर अभी तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर मान्यता दी गई है तो हमें आज के दौर में उसका सम्मान करना चाहिए और जो तिरंगे का सम्मान नहीं करते हैं वो देशद्रोही हैं।

मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि हम भगवा झंडा फहराते हैं और आज नहीं आने वाले वक्त में जब भी हिन्दू धर्म का राज आयेगा उस वक्त लाल किले पर भगवा फहराएंगा। ईश्वरप्पा कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार के उन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैं खुद शिवमोगा का रहने वाला हूं,  दावों के साथ इस बात को कह रहा हूं कि छात्रों ने हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान कॉलेज में तिरंगे के बदले भगवा झंडा नहीं फहराया था।

उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार इस मामले में गलत बयानी कर रहे हैं। ईश्वरप्पा ने कहा कि डीके शिवकुमार जैसे लोग हिंदुओं और मुसलमानों के बीच नफरत बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

मंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि मैं इस बात को पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि कॉलेज में भगवा झंडा फहराया गया था, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज को नीचे नहीं किया गया था। भगवा झंडा तो कहीं भी फहराया जा सकता है, लेकिन उसके लिए राष्ट्रीय ध्वज को न नीचे किया गया था और कभी नीचे किया जाएगा। 

टॅग्स :कर्नाटकBJPअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो