लाइव न्यूज़ :

सदानंद गौड़ा: छात्र नेता के रूप में सीखा राजनीति का ककहरा, दूसरी बार बने मोदी सरकार में मंत्री

By भाषा | Updated: May 31, 2019 06:24 IST

आरएसएस कार्यकर्ता और एबीवीपी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे गौड़ा ने राजनीतिक जीवन जनसंघ से जुड़कर शुरू किया। यहां से उन्होंने जो राजनीतिक संस्कार सीखे आज उन्हीं की बदौलत वह केंद्र सरकार में शामिल किए गए।

Open in App

कर्नाटक के उडुपी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़कर छात्र नेता के रूप में राजनीति का ककहरा सीखने वाले डीवी सदानंद गौड़ा को दूसरी बार मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। पेशे से वकील रहे गौड़ा अब चौथी बार संसद पहुंचे हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्णा बायरे गौड़ा को पराजित किया।

कर्नाटक और केरल के सीमावर्ती सुलया कस्बे के मंडेकोलू गांव में 1953 में जन्में वेंकप्पा गौड़ा ने विज्ञान में स्नातक की उपाधि और फिर वकालत की डिग्री हासिल की। आरएसएस कार्यकर्ता और एबीवीपी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे गौड़ा ने राजनीतिक जीवन जनसंघ से जुड़कर शुरू किया। यहां से उन्होंने जो राजनीतिक संस्कार सीखे आज उन्हीं की बदौलत वह केंद्र सरकार में शामिल किए गए।

वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, राज्य सचिव और बाद में राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी रहे। गौड़ा 1994 में पुत्तुर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुये। साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली को मंगलूर लोकसभा सीट से पराजित करके संसद में पहली बार प्रवेश किया।

साल 2006 में वह भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी बने। यह उनका सांगठनिक कौशल था जिसकी वजह से दक्षिण भारत के राज्य कनार्टक में भाजपा पहली बार सरकार बनाने में सफल रही।

साल 2014 में गौड़ा ने बेंगलुरू उत्तर से लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें पहले रेल मंत्रालय सौंपा गया पर छह महीने में ही उनसे यह जिम्मेदारी ले ली गई। इसके बाद उन्होंने न्याय एवं विधि मंत्री के तौर पर डेढ़ वर्ष नवम्बर 2014 से जुलाई 2016 तक कार्य किया।

इसके बाद उन्हें सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय का कार्यभार दिया गया। भाजपा नेता अनंत कुमार के निधन के बाद गौडा को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील