लाइव न्यूज़ :

सुखबीर सिंह बादल ने सीएम अमरिंदर सिंह पर किया हमला, कहा- जमानत होगी जब्त, विधायक भी मुख्यमंत्री के खिलाफ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2021 19:45 IST

बसपा के हिस्से में जालंधर का करतारपुर साहिब, जालंधर पश्चिम, जालंधर उत्तर, फगवाड़ा, होशियारपुर सदर, दासुया, रुपनगर जिले में चमकौर साहिब, पठानकोट जिले में बस्सी पठाना, सुजानपुर, अमृतसर उत्तर और अमृतसर मध्य आदि सीटें आयी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए’’ वह मायावती को धन्यवाद देना चाहते हैं।सीएम अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मतभेद चल रहा है। बादल नीत पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया।

चंडीगढ़ः पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को गठबंधन किया। 

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। बादल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमानत जब्त हो जाएगी। यदि आप पंजाब में सबसे अधिक नफरत करने वाले व्यक्ति के नाम पर पोल कराते हैं, तो परिणाम अमरिंदर सिंह ही होंगे।”

सुखबीर बादल ने कांग्रेस के अंदर चल रहे उठापठक और विधायकों द्वारा अमरिंदर सिंह के विरोध पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “हम ही नहीं लोग और कांग्रेस विधायक भी उनके खिलाफ हैं।” आपको बता दें कि सीएम अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मतभेद चल रहा है। 

शिअद, बसपा ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया

बसपा महासचिव सतीशचन्द्र मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में गठबंधन की घोषणा करते हुए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ‘‘आज ऐतिहासिक दिन है... पंजाब की राजनीति की बड़ी घटना है।’’ उन्होंने कहा कि शिअद और बसपा साथ मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव और अन्य चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मायावती नीत बसपा पंजाब के 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटें शिअद के हिस्से में आएंगी। बादल ने कहा कि बसपा पंजाब के मालवा क्षेत्र में सात माझा में पांच और दोआबा में आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियां मिलकर जल्दी ही एक समन्वय समिति का गठन करेंगी और चुनाव पूर्व कार्यक्रम तय करेंगी।

दोनों दलों के नेताओं ने दावा किया कि गठबंधन 2022 विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत दर्ज करेगा और खराब प्रदर्शन कर रही कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगा। इससे पहले शिअद का भाजपा के साथ गठबंधन था, लेकिन पिछले साल केन्द्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को लेकर बादल नीत पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया।

शिअद के साथ गठबंधन में भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ा करती थी। नये गठबंधन को लेकर बसपा नेता मिश्रा ने कहा, ‘‘आज ऐतिहासिक दिन है। राष्ट्रीय दल, बसपा ने पंजाब की सबसे मजबूत पार्टी शिअद के साथ गठबंधन किया है।’’ दोनों दलों के बीच यह गठबंधन 25 साल बाद हुआ है। इससे पहले 1996 में दोनों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें 13 में से 11 सीटें उनके हिस्से में आयी थीं।

मिश्रा ने कहा, ‘‘यह गठबंधन अब हमेशा बना रहेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बसपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस गठबंधन का समर्थन और स्वागत करता है। शिअद और बसपा दोनों ही किसानों की पार्टियां हैं, जिन्होंने दलितों, श्रमिकों, वंचित वर्ग की बेहतरी के लिए काम किया है...’’ उन्होंने कहा कि यह गठबंधन राज्य में अगली सरकार बनाएगी।

बादल ने कहा कि ‘‘गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए’’ वह मायावती को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह दोनों पार्टियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। दोनों दलों की विचारधारा समान है और दोनों हमेशा गरीबों, दलितों और वंचित वर्ग के लोगों के पक्ष में लड़ी हैं।’’

अकाली नेता ने कहा कि शिअद के अनुभवी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हमेशा राज्य में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने तथा किसानों, दलितों और वंचित वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें उस मुख्यमंत्री के बारे में कुछ भी कहने की जरुरत नहीं है, जो अपने ही मंत्रिमंडल का विश्वास खो चुका है, और उनके मंत्री ही उनके खिलाफ बोल रहे हैं।’’

टॅग्स :शिरोमणि अकाली दलबीएसपीमायावतीपंजाबउत्तर प्रदेशहर्सिम्रत कौर बादल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी