लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पीएम मोदी ने की अशोक गहलोत की तारीफ तो बोले सचिन पायलट- 'पीएम ने इसी तरह की थी गुलाम नबी आजाद की तारीफ और...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 2, 2022 13:58 IST

सचिन पायलट ने कहा कि 25 सितंबर को कथित तौर पर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का बहिष्कार करने वाले पार्टी के तीन नेताओं को नोटिस पर फैसला लिया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट ने कहा कि दिलचस्प है कि पीएम ने कल (सीएम) की तारीफ की।उन्होंने कहा कि इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि पीएम ने इसी तरह संसद में गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी।पायलट ने कहा कि कथित तौर पर 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का बहिष्कार करने वाले तीन पार्टी नेताओं को नोटिस देने पर तुरंत फैसला लिया जाना चाहिए।

जयपुर:कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बुधवार को एक बार फिर (अप्रत्यक्ष रूप से) स्पष्ट कर दिया कि उनके और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत पर परोक्ष हमला किया। 

पायलट ने अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "दिलचस्प है कि पीएम ने कल (सीएम) की तारीफ की। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि पीएम ने इसी तरह संसद में गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी और जो हुआ हम सबने देखा।" मंगलवार को सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के साथ एक मंच साझा किया था, जो राजस्थान के बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था, "अशोक जी और मैंने मुख्यमंत्री के रूप में साथ काम किया है। वह हमारे लॉट में सबसे सीनियर थे। वह अभी भी मंच पर बैठे लोगों में सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।" वहीं, अपनी बात को जारी रखते हुए पायलट ने कहा कि कथित तौर पर 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का बहिष्कार करने वाले तीन पार्टी नेताओं को नोटिस देने पर तुरंत फैसला लिया जाना चाहिए।

कांग्रेस आलाकमान के 'एकतरफा' निर्णय से नाराज होकर, बिना उनसे सलाह लिए एक नया मुख्यमंत्री चुनने के फैसले से, लगभग 90 विधायकों ने सीएलपी की बैठक को छोड़ दिया था और 25 सितंबर की देर रात राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। तब से जोशी के पास इस्तीफे लंबित हैं। घटनाक्रम के बाद पार्टी ने राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, राज्य के मुख्य सचेतक महेश जोशी और आरटीडीसी प्रमुख धर्मेंद्र राठौर को नोटिस सौंपे थे। तीनों ने बाद में नोटिस का जवाब दिया लेकिन अभी तक उन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतनरेंद्र मोदीमोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील