लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने मोदी सरकार को पांच साल के कार्यकाल का श्वेतपत्र लाने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: January 20, 2019 23:04 IST

सचिन पायलट ने संवाददाताओं से बाचतीत में कहा, ‘‘मोदी सरकार को अपने कार्यकाल में देश में किये गये अपने कार्यों पर एक श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।’’ 

Open in App

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को केंद्र सरकार से उसके कार्यकाल में देश में उसके द्वारा किये गये कार्यों पर एक श्वेतपत्र लाने की मांग की।पायलट ने यहां संवाददाताओं से बाचतीत में कहा, ‘‘मोदी सरकार को अपने कार्यकाल में देश में किये गये अपने कार्यों पर एक श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बस समाज के विभिन्न वर्गों को डराने तथा देश के संवैधानिक संस्थानों को नुकसान पहुंचाने का काम किया किया है।वह यहां यंग प्रेसिडेंट ऑर्गनाईजेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘ टर्निंग द टाईड’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे।जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट से राज्य की नयी सरकार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘(कांग्रेस अध्यक्ष) राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार और जनता के बीच दूरी खत्म होनी चाहिए। अब राज्य में जनता की सरकार है और हमने सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा कर जनोन्मुखी नीतियां बनाने की दिशा में काम शुरु किया है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का आर्थिक संकट दूर करने और युवाओं को मौका प्रदान करने के लिए काम शुरु किया है।

टॅग्स :सचिन पायलटमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां