लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- 'चीन से निपटने के लिए सरदार पटेल का यथार्थवादी दृष्टिकोण अपना रही है मोदी सरकार, नेहरू का आदर्शवादी नहीं'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 2, 2024 17:52 IST

चीन के साथ भारत के रिश्ते पर जयशंकर ने कहा कि भारत को चीन के साथ आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और रुचि के साथ जुड़ना चाहिए और दृष्टिकोण यथार्थवाद पर आधारित होना चाहिए न कि नेहरूवादी युग की रूमानियत पर।

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर ने कहा कि ताली बजाने के लिए दो हाथों की ज़रूरत होती हैकहा कि मोदी सरकार बहुत यथार्थवादी तरीके से ही चीन से निपट रही हैहालिया रूसी यात्रा पर हो रही आलोचना का भी जवाब दिया

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। अपनी नई किताब 'व्हाई भारत मैटर्स' के लॉन्च के सिलसिले में विदेश मंत्री ने एएनआई के साथ एक बातचीत में कहा कि भारत इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा है कि दुनिया भर के देशों के साथ अपने संबंधों का विस्तार कैसे किया जाए। जयशंकर ने पश्चिमी मीडिया में उनकी हालिया रूसी यात्रा पर हो रही आलोचना का भी जवाब दिया और कहा कि हर देश के अपने मूल्य और हित होते हैं।

चीन से सीमा पर पिछले चार सालों से तनाव की स्थिति है। चीन से निपटना भारतीय कूटनीति और राजनीति दोनों के लिए एक बड़ी परीक्षा है। मौजूदा हालात में चीन से कैसे निपटना चाहिए? इस सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि भारत को चीन के साथ यथार्थवाद के आधार पर निपटना चाहिए जैसा कि पटेल ने वकालत की थी।

चीन के साथ भारत के रिश्ते पर जयशंकर ने कहा कि भारत को चीन के साथ आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और रुचि के साथ जुड़ना चाहिए और दृष्टिकोण यथार्थवाद पर आधारित होना चाहिए न कि नेहरूवादी युग की रूमानियत पर। जयशंकर ने भारत के पहले गृह मंत्री और प्रधान मंत्री के बीच चीन को लेकर मतभेदों का भी जिक्र किया और कहा कि पटेल का नजरिया वास्तविकता से मेल खाता था। जयशंकर ने कहा कि मोदी सरकार बहुत यथार्थवादी तरीके से ही चीन से निपट रही है। 

जयशंकर ने कहा कि ताली बजाने के लिए दो हाथों की ज़रूरत होती है। मैं इस मुद्दे को इस तरह से प्रस्तुत करता हूं यदि आप हमारी विदेश नीति के पिछले 70 से ज्यादा वर्षों को देखें, तो उनमें चीन के बारे में यथार्थवाद की कमी दिखाई देती है और वहां आदर्शवाद, रूमानियत, गैर-यथार्थवाद है। नेहरू और सरदार पटेल के बीच इस बात पर तीव्र मतभेद थे कि चीन को कैसे जवाब दिया जाए।

जयशंकर ने हाल ही में  मॉस्को यात्रा की थी जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इसकी पश्चिमी मीडिया ने निंदा की थी। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से ही वैश्विक हालात बदले हुए हैं और ऐसे में जयशंकर की रूस यात्रा को पश्चिम में गलत नजर से देखा गया। जयशंकर ने इस पर भी दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय हित सबसे पहले आता है। हमने हमेशा कहा है कि रूस संबंध बहुत महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्री ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बैठक से पहले भी सार्वजनिक रूप से कहा था कि हम इस रिश्ते को महत्व देते हैं। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे भारत ने अच्छे से निभाया है। जयशंकर ने कहा कि हर देश के अपने मूल्य और हित होते हैं और वह अपना संतुलन ढूंढता है। 

टॅग्स :S JaishankarचीनरूसRussiaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस