लाइव न्यूज़ :

जी20 की बैठक में बोले जयशंकर-पीएम मोदी के कारण नहीं बढ़ी है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, महंगाई कम करने के लिए सरकार ने उठाए कदम

By भाषा | Updated: February 27, 2023 08:13 IST

जी20 की बैठक में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि ‘‘आज दुनिया यह सबक सीख गयी है कि सुरक्षा का मतलब केवल भौतिक सुरक्षा नहीं, ना ही केवल आर्थिक सुरक्षा है। इसका अर्थ स्वास्थ्य सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा भी है। इसलिए, हमें आज वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम से बचाने के तरीके खोजने होंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि जी-20 भारत को ‘‘दुनिया के लिए तैयार’’ बनाता है।इस दौरान उन्गोमने यह भी कहा है कि पीएम मोदी की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ीं​​ है। उनके अनुसार, सरकार ने महंगाई कम करने के लिए कदम भी उठाए है।

हैदराबाद: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि जी-20 भारत को दुनिया के लिए तैयार और दुनिया को भारत के लिए तैयार होने के वास्ते सक्षम बनाता है। 

भारत की एक साल की जी20 की अध्यक्षता पर यहां अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा, ‘‘अगर आप आज मुझसे पूछते हैं, साधारण भाषा में बताओ कि क्या होगा जब जी-20 होगा। मैं कहूंगा कि दो चीजें होगी। जी-20 भारत को दुनिया के लिए तैयार कर रहा है। जी-20 दुनिया को भारत के लिए तैयार कर रहा है।’’ 

पेट्रोल मूल्य वृद्धि और महंगाई पर क्या बोले जयशंकर

विदेश मंत्री ने कहा कि जी20 की मुख्य चिंता वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम से बचाने के तरीके खोजने की होगी। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने उपभोक्ताओं को पेट्रोल मूल्य वृद्धि से यथासंभव राहत देने की कोशिश की है तथा महंगाई कम करने के कदम उठाये हैं। 

इस पर उन्होंने कहा आगे है कि ‘‘आज दुनिया यह सबक सीख गयी है कि सुरक्षा का मतलब केवल भौतिक सुरक्षा नहीं, ना ही केवल आर्थिक सुरक्षा है। इसका अर्थ स्वास्थ्य सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा भी है। इसलिए, हमें आज वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम से बचाने के तरीके खोजने होंगे।’’ 

जी20 के सम्मेलनों के अलावा यहां 15 मंत्री स्तरीय बैठकें भी होंगे- विदेश मंत्री

जयशंकर ने कहा कि इस साल जी20 के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री स्तर के सम्मेलनों के अलावा 15 मंत्री स्तरीय बैठकें भी होंगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने आज पूरी दुनिया पर गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव डाला है और इस तरह की नाराजगी की भावना है कि विकसित देशों ने महामारी के दौरान खुद के बारे में ही सोचा। जयशंकर ने कहा कि भारत को छोड़कर कुछ ही देशों ने बाकी दुनिया के बारे में सोचा था। 

टॅग्स :जी20S Jaishankarहैदराबादभारतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों