लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन संबंध पर बोले एस जयशंकर- ताली बजाने के लिए दो हाथों की जरूरत होती है

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2023 11:45 IST

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मौजूदा गिरावट भारत की ओर से नहीं, बल्कि चीन की ओर से पैदा की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री ने कहा कि ताली दोनों हाथों से बजती हैउन्होंने ये भी कहा कि किसी रिश्ते को चलाने के लिए दोतरफा प्रयास जरूरी होता हैउन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मौजूदा गिरावट भारत की ओर से नहीं, बल्कि चीन की ओर से पैदा की गई है

कोलकाता: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में वर्तमान गिरावट चीन द्वारा पैदा की गई है, न कि भारत द्वारा। उन्होंने कहा कि किसी रिश्ते को चलाने के लिए ताली बजाने के लिए दो हाथों की जरूरत होती है। कोलकाता में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, "आखिरकार ताली बजाने के लिए दो हाथों की जरूरत होती है और चीन को भी एक व्यावहारिक रिश्ते में विश्वास रखना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "जब कोई बड़ी शक्ति उभरती है तो वह स्थिरता चाहती है। चीन के साथ हमारी मंदी उनकी यथास्थिति बदलने के कारण थी। उन्हें यह समझने की जरूरत है कि रिश्तों में आपसी समझ होनी चाहिए।" जयशंकर ने कहा कि प्रमुख देशों के बीच रिश्ते तभी काम करते हैं जब वे आपसी हित, संवेदनशीलता और सम्मान पर आधारित होते हैं। मंत्री ने कहा कि वह चीन को यह समझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए जयशंकर ने कहा, "सीमावर्ती इलाकों में हमने कुछ मुद्दे सुलझा लिये हैं। (लेकिन) ऐसे मुद्दे हैं (जहां) हमने नहीं किया है,'' उन्होंने कहा, ''मैं ऐसा करना जारी रखूंगा...कूटनीति में, आप कभी हार नहीं मानते।" जयशंकर ने कहा कि अगर बेहतर कामकाजी संबंध बनाए रखना है तो चीन को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 1993 और 1996 में हुए समझौतों का पालन करना होगा।

टॅग्स :S JaishankarचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos