लाइव न्यूज़ :

ये है 8 साल का बच्चा जो खेल-खेल में यूट्यूब से बन गया करोड़पति, फोर्ब्स की लिस्ट में नंबर वन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 14:20 IST

फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर खड़े रयान ने ‘डूड परफेक्ट’ को पीछे छोड़ा है। टैक्सास के दोस्तों के एक समूह द्वारा फिल्माए जाने वाले वीडियो में असंभव से लगने वाले कारनामों को अंजाम दिया जाता है और लोग इन्हें देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफोर्ब्स ने हाल ही में बीते बरस यूट्यूब के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की एक सूची जारी कीइसमें आठ बरस का एक बच्चा रयान काजी पहले नंबर पर है

सोशल मीडिया ने पूरी दुनिया को मसरूफ रहने की एक बड़ी वजह के साथ साथ पैसे कमाने के नये तरीके भी दिए हैं। फोर्ब्स ने हाल ही में बीते बरस यूट्यूब के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की एक सूची जारी की है, जिसमें आठ बरस का एक बच्चा रयान काजी पहले नंबर पर है, जिसके चैनल को दो करोड़ 26 लाख डालर अदा किए गए हैं।

रयान काजी जिसका असली नाम रयान गुआन है, पिछले बरस भी यूट्यूब् से सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की सूची में पहले नंबर पर था। उसका चैनल ‘रयान टॉयजरिव्यू’ उसके माता पिता ने 2015 में शुरू किया था, जब रयान सिर्फ तीन बरस का था। इस चैनल पर हर दिन रयान की मासूम शरारतें और खिलौना खरीदकर उसे खोलने और उससे खेलने से जुड़ी खुशी के लम्हों को साझा किया जाता था। इस समय इस चैनल के 2 करोड़ 29 लाख सबसक्राइबर्स हैं। रयान की पहली वीडियो 2015 में अपलोड की गई थी, जो 15 मिनट की थी।

इस वीडियो में रयान को एक खिलौना ट्रेन को खरीदते और फिर उसे घर लाकर खोलने के बाद उसके विभिन्न हिस्सों को जोड़ते और वीडियो बना रही अपनी मां की मदद से उसे चलाते हुए दिखाया गया था। इस मासूम सी वीडियो को तकरीबन पांच करोड़ लोगों ने देखा और नन्हा सा रयान एक बड़ा सितारा बनने के रास्ते पर निकल पड़ा।

इसके बाद रयान के खिलौनों से लेकर बच्चों के कई तरह के उपकरण और अन्य सामान खरीदने और उसे खोलने के वीडियो ‘रयान अनबॉक्सज टॉयज’ के शीर्षक के साथ अपलोड किए गए और उसे करोड़ों लोगों ने देखा और सराहा। कुछ समय बाद उपभोक्ता मामलों से जुड़े एक संगठन द्वारा एतराज करने पर रयान के चैनल का नाम बदलकर ‘रयान्ज वर्ल्ड’ कर दिया गया। धीरे धीरे रयान के इस चैनल पर बच्चों के मतलब की शैक्षणिक जानकारी और विज्ञान के छोटे छोटे प्रयोग भी शामिल किए गए, जिनसे बच्चे घर बैठे बहुत कुछ सीख सकते थे।

फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर खड़े रयान ने ‘डूड परफेक्ट’ को पीछे छोड़ा है। टैक्सास के दोस्तों के एक समूह द्वारा फिल्माए जाने वाले वीडियो में असंभव से लगने वाले कारनामों को अंजाम दिया जाता है और लोग इन्हें देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। यूट्यूब पर कमाई के लिहाज से ‘डूड परफेक्ट’ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि तीसरा स्थान रूस की पांच साल की अनास्तासिया रेडजिंस्काया को मिला, जिसने बीते बरस यूट्यूब से कुल एक करोड़ 80 लाख डॉलर की कमाई की।

यह अपने आप में हैरान कर देने वाला आंकड़ा है कि एक मासूम से बच्चे को खेल खेल में खिलौनों को खोलते और फिर उनसे खेलते हुए देखने वालों की तादाद अरबों में है। उसके बहुत से वीडियो को एक अरब से ज्यादा लोगों ने देखा और 2015 में बने उसके चैनल को अब तक 35 अरब से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उसकी भोली शरारतों ने उसे स्टार और उसके माता पिता को अरबपति बना दिया है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप